MP : पति ने पहले कराया पत्नी का बीमा, उसके बाद उसे बना दिया बलि का बकरा, राजगढ़ पुलिस ने किया खुलासा
कर्ज में डूबे पति ने कर्ज से छुटकारा पाने के लिए अपनी ही पत्नी को बलि का बकरा बना दिया। दरअसल जिले के बिजौरी गांव की महिला की 11 दिन पहले गोली मारकर की गई हत्या के मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
भोपाल,7 अगस्त। राजगढ़ पुलिस ने हत्या के एक ऐसे मामले का खुलासा किया है जिसमें पति-पत्नी के रिश्ते को तार-तार कर दिया। अक्सर लोग कर्ज में डूबने के बाद खुद सुसाइड कर लेते हैं, लेकिन यहां मामला थोड़ा उल्टा है। कर्ज में डूबे पति ने कर्ज से छुटकारा पाने के लिए अपनी ही पत्नी को बलि का बकरा बना दिया। दरअसल जिले के बिजौरी गांव की महिला की 11 दिन पहले गोली मारकर की गई हत्या के मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कोई और नहीं महिला का पति ही निकला, जिसने बीमा राशी का क्लेम लेने के लिए अपनी पत्नी की सुपारी दे डाली। पति ने अपने साथी के साथ मिलकर पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

पति ने 50 लाख रुपये का ले रखा था कर्ज
महिला के पति बद्रीलाल मीणा ने करीब चालीस 50 लाख रुपये का कर्ज ले रखा था। हत्या करने के बाद पति ने गांव के नवनिर्वाचित सरपंच सहित चार लोगों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा दी थी। पुलिक द्वारा जब उन आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की, तो चारो ने बेगुनाही के सबूत दिए व घटना के दिन गांव से बाहर रहने के सबूत दिए। पुलिस को असली कातिल तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पढ़ी। काफी लोगों से पूछताछ करने के बाद पुलिस को शक हुआ कि पति ने जिन जिन लोगों के नाम लिए थे उनमें से एक भी व्यक्ति के खिलाफ कोई गंभीर मामला दर्ज नहीं मिला ना ही उनके खिलाफ कोई सबूत मिला। इसके बाद पुलिस की शक्ति निगाहें पति की तरफ घूमी और असली कातिल महिला के पति तक पहुंच ही गई।

देशी कट्टे से पत्नी की हत्या
पुलिस ने बताया कि पति ने अपने साथी के साथ मिलकर देशी कट्टे से पत्नी की हत्या की थी। पुलिस की जांच में पता चला की पति ने 16 जून 2022 को अपनी पत्नी का बीमा करवाया था जिसकी पहली किस्त 21259 रुपये जमा किए थे। उसके बाद से ही पति किस प्रकार की मौत पर ज्यादा से ज्यादा क्लेम मिल सकता है नेट पर तलाश किया जिसका सारा रिकार्ड पुलिस को मिल गया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर उसके साथी की तलाश जारी कर रखी है।

पुलिस को गुमराह करने के लिए अपनाया ये तरीका
आरोपी पति बद्री प्रसाद ने हत्या को वारदात साबित करने के लिए खुद के शरीर पर मारपीट के निशान बनवाए थे। आरोपी पति इतना शातिर था कि पत्नी को बिल्कुल भी शक होने नहीं दिया। वारदात वाले दिन यानी 26 जुलाई को वे पूजा को बाइक पर बैठाकर कुरावर थाने के इलाके माना जोड़ के पास ले गया। वहां उसने भाई खराब होने का नाटक किया। इसी दौरान वह बाइक ठीक करने लगा और उसकी पत्नी सड़क पर बैठ गई। बस यही मौके का फायदा उठाकर आरोपी पति और उसके साथी ने पूजा को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।

राजगढ़ एडिशनल एसपी मनकामना प्रसाद ने दी जानकारी
राजगढ़ एडिशनल एसपी मनकामना प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी 40 से ₹50 लाख के बीच कर्ज में डूबा हुआ था। कल से राहत पाने के लिए उसने अपनी पत्नी का 35 लाख रुपए का बीमा करवाया। बीमा की राशि हड़पने के लिए बद्री ने पत्नी की हत्या की साजिश रची। ताकि पत्नी के मरने के बाद उसे बीमा की राशि मिल जाए और वे कर्ज से मुक्ति पा ले। इतना ही नहीं आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए कई तरीके अपनाए, लेकिन पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications