Bandhavgarh Tiger Reserve : जंगल की सैर पर निकला महामन बाघ, अठखेलियां देख रोमांचित हुए पर्यटक

उमरिया 8 अक्टूबर। एक अक्टूबर से बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के गेटों को पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में पहले पर्यटकों को सफारी के दौरान तेंदुआ दिखाई दिया था, वही छठवें दिन को पर्यटकों को महामन बाघ दिखाई दिया. इस बेहद ही सुंदर नजारे में बाघ को देखकर पर्यटक भी रोमांचित हुए।

Bandhavgarh Tiger Reserve

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में महामन बाघ अपने वन क्षेत्र में विचरण करता हुआ दिखाई दिया है, जो जंगल सफारी के दौरान रास्ते में सैलानियों के जिप्सी के सामने से निकला। जिप्सी में बैठे सैलानियों ने इस नजारे को अपने कैमरे में कैद कर लिया, बाघ को आता देख जिप्सी भी पहले ही रोक ली गई और बाघ को रास्ते से निकलने दिया गया। इसके बाघ रास्ते से निकलते हुए घने जंगलों में चला गया, वहीं यह वीडियो बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया के अकाउंट पर भी शेयर किया है।

सैलानियों ने भी उसे देखकर वीडियो बना लिया। वीडियो अब इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। महामन मेल टाइगर का वीडियो देखकर लोग खुश हो जाते हैं। लेकिन जिन सैलानियों ने वीडियो बनाया। वह बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से जंगल सफारी से खासे रोमांचित हो कर वापस लौटे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+