Bhopal News: अयोध्या नगर थाना पुलिस ने 24 घंटे के अंदर महिला की हत्या के चार आरोपियों को धर दबोचा

Bhopal News: राजधानी के अयोध्या नगर इलाके में बच्चों की लड़ाई में महिला की हत्या करने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने वारदात के 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सभी आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।

बता दे 7 फरवरी की रात में करीब 9:30 बजे पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी गोलू चढ़ार, छोटू, मोहन चढ़ार और राज चढ़ार द्वारा पड़ोसी सरोज नाम की महिला और उसके भाई वीरेंद्र व विक्की पर जानलेवा हमला कर दिया था। जिसमें महिला सरोज की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसके दोनों भाई घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती हैं।

Ayodhya Nagar police station arrested four accused in the incident of woman Saroj within 24 hours.

अयोध्या नगर थाना प्रभारी महेश लिल्हारे ने जानकारी देते हुए बताया कि 7 फरवरी की रात दो पक्षों में विवाद के चलते चार बदमाशों ने मिलकर सरोज नाम की महिला की हत्या कर दी थी। घटना के बाद चारों आरोपी मौके से फरार हो गए थे। आरोपियों की तलाश और उन्हें ढूंढने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन और मार्गदर्शन में अलग-अलग टीमें गठित की गई। इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चारों आरोपियों को धरदबोचा। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार और अन्य आलाजर जप्त कर लिए है।

क्यों हुआ झगड़ा

मृतका सरोज के परिजनों ने बबताया कि भाई विक्की और वीरेंद्र आनंद नगर में रहते हैं। बहन से मिलने के लिए दोनों भाई बुधवार की रात उनके घर पहुंचे, जहां आरोपी उन्हें देखकर भड़क गए। उन्हें ऐसा लगा कि महिला ने भाइयों को झगड़ा करने के लिए बुलाया है। इस पर छोटू, मोहन, गोलू, ओमप्रकाश, और नीलेश ने महिला के घर पर हमला किया। उन्होंने सरोज के साथ उसके भाइयों को पीटना शुरू कर दिया।

इसके बाद, पड़ोसी दंपति सुनीता और नीलेश भी बीच-बचाव के लिए आए, लेकिन आरोपियों ने उन्हें भी पीटा। महिला बेसुध होकर जमीन पर गिर गई और आरोपी मौके से फरार हो गए। महिला के बच्चों ने मौके से भागकर जान बचाई थी।

दोनों भाइयों पर तलवार और डंडों से किया था हमला

जब महिला गिरी आरोपियों ने महिला के दोनों भाइयों पर भी तलवार और डंडों से हमला किया। महिला बेसुध होकर जमीन पर गिर गई। बच्चों ने पिता को कॉल कर मामले की जानकारी दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर घायल दोनों भाइयों और पत्नी को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चेक कर महिला को मृत घोषित कर दिया। उसके दोनों भाइयों की हालत नाजुक बनी हुई है।

मृतका सरोज की बहन से छोटू ने लव मैरिज की है, लेकिन इस बात को लेकर दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश है। पहले भी दो बार विवाद हो चुके हैं और पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों में तीसरी बार विवाद हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+