Bhopal News: अयोध्या नगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो शातिर चोर गिरफ्तार, 4 बाइक बरामद
Bhopal Crime News: थाना अयोध्या नगर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई 04 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं, जिनकी कीमती लगभग 2,50,000 रुपये हैं। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
घटना का विवरण
17 फरवरी 2024 को फरियादी करण सिंह अहिरवार, पिता घासीराम अहिरवार, निवासी काकडा क्रेशर बस्ती, अयोध्यानगर, भोपाल ने रिपोर्ट की कि उनकी बजाज सीटी-100 काले रंग की मोटरसाइकिल, वाहन संख्या MP04QE 1722, शराब दुकान के सामने से अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई है। फरियादी ने थाना अयोध्यानगर में अपराध क्रमांक 88/24 धारा 379 भादवि के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई।

कार्यवाही
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी महेश लिल्हारे द्वारा एक टीम गठित की गई। इस टीम में सचिन कुमार, धर्मेन्द्र गुर्जर, अमित व्यास, मनोज जाट, दिनेश चंदेल, फिरोज खान शामिल थे। इस टीम ने अपराधियों की तलाश और माल का पता लगाने के लिए कार्रवाई की।
बीते दिन एक मुखबीर सूचना मिली कि दो लड़के गाड़ी बेचने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी ब्रजेश आदिवासी, पिता जगदीश आदिवासी, उम्र 20 साल, निवासी शिवनगर आनंद नगर भोपाल और अरविंद अहिरवार, पिता कमलेश अहिरवार, उम्र 22 साल, निवासी झुग्गी नंबर 446, शिवनगर आनंद नगर भोपाल को हिरासत में लिया।

इन आरोपियों ने अपने अपराधों को स्वीकार किया, जिससे थाना में अपराध क्रमांक 88/24 धारा 379 में चोरी मोटर साइकिल नंबर MP04QE1722 और थाना गैरतगंज जिला रायसेन के अपराध क्रमांक 43/24 धारा 379 में चोरी हीरो स्प्लेंडर मोटर साइकिल क्र MP38MP7519 और अन्य अपराधों में अपनी भूमिका स्वीकार की। थाना के अधिकारियों द्वारा उक्त आरोपियों के कब्जे से बरामद किए गए मोटरसाइकिलों को जप्त किया गया और थाना गैरतगंज जिला रायसेन के प्रकरण में आगे की कार्यवाही के लिए कहा गया है। आरोपियों को न्यायालय के सामने पेश किया गया।












Click it and Unblock the Notifications