व्यापमं घोटालः व्यवसायी सुधीर शर्मा से पूछने में जुटी है जांच टीम

व्यापमं घोटाले में सुधीर शर्मा का नाम भी आ रहा था। एक महीने से ढूंड रही पुलिस की जांच टीम को सुधीर शर्मा ने सरेंडर कर दिया। व्यापमं घोटाले के आरोपी सुधीर शर्मा ने लंबी फरारी के बाद 25 जुलाई को अपरान्ह बारह बजे भोपाल के मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी पंकज सिंह महेरी की अदालत में आत्मसमर्पण किया था।
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश का यह घोटाला करीब दो हजार करोड़ रुपए का बताया जा रहा है। इसके तहत प्रतियोगी परीक्षाओं में कई अभ्यार्थियों को पैसा लेकर या सिफारिशों और करीबी होने के चलते सफल घोषित कर दिया गया था। जिसके कारण प्रदेश के एक लाख भर्तियां संदेह के घेरे में आ गईं थीं। सुधीर शर्मा को न्यायिक हिरासत खत्म होने के बाद भोपाल अदालत में पेश किया जाएगा। अदालत में पेश किया जाएगा।
घोटाले में आरोपी सुधीर शर्मा मध्य प्रदेश के कामयाब व्यवसायियों में गिने जाते हैं। जानकारी के मुताबिक सुधीर शर्मा लम्बे समय तक आरएसएस से भी जड़े रहे हैं। इसको लेकर बहस भी गर्म है। अब देखना होगा कि इस घोटाले की वजह से भाजपा की साख पर कितना असर पड़ता है। अगर असर पड़ा तो आगामी कुछ राज्यों के चुनाव के नतीजों में इसका असर साफ देखने को मिल सकता है।












Click it and Unblock the Notifications