73 साल की उम्र में भोपाल के आशुदो लच्छवानी कैरियर के दे रहे टिप्स, CM शिवराज ने जमकर की तारीफ

सीएम शिवराज ने सामाजिक कार्य करने वालों की तारीफ देते हुए बताया कि बालाघाट के कान्हा राष्ट्रीय उद्यान के समनापुर बफर जोन में पदस्थ वन परिक्षेत्र अधिकारी सीता जमरा गांव में युवाओं के लिए नि:शुल्क लाइब्रेरी चला रहे हैं।

भोपाल के आशुदो लच्छवानी कैरियर के दे रहे टिप्स

भोपाल में मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बैरागढ़ (संत हिरदाराम नगर) में रहने वाले आशुदो लच्छवानी की जमकर तारीफ की। सीएम शिवराज ने कहा कि समाज सेवा के क्षेत्र में हमारे कई लोग नए प्रतिमान गढ़ रहे हैं। भोपाल के BHEL से सेवानिवृत्त कर्मचारी आसुदो लछवानी ने कैरियर निर्माण के लिए अनेक युवाओं का मार्गदर्शन किया। इनके मार्गदर्शन से कई डॉक्टर, इंजीनियर सहित अनेक आज कई प्रतिष्ठित संस्थानों में सेवा दे रहे हैं। लछवानी अभावग्रस्त बच्चों के लिए शिक्षण शुल्क और शिक्षक सामग्री को जुटाने का काम किया है। मैं उनको बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं।

Recommended Video

    73 साल की उम्र में भोपाल के आशुदो लच्छवानी कैरियर के दे रहे टिप्स, CM शिवराज ने जमकर की तारीफ

    इसके अलावा सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बालाघाट के सीता जमरा की भी तारीफ की। सीएम ने कहा कि कान्हा राष्ट्रीय उद्यान के समनापुर बफर जोन में पदस्थ वन परीक्षेत्र अधिकारी सीता जमरा गांव में युवाओं के लिए निशुल्क लाइब्रेरी चला रहे हैं। ये लाइब्रेरी सर्व सुविधा युक्त कमरों में नहीं बल्कि वन नाकों और अनुपयोगी कमरों में संचालित हो रही है। हरगांव के आसपास के 25-25 युवा इस लाइब्रेरी में आकर रोज पढ़ते हैं। हर तरह की प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित किताबें, समाचार पत्र, अर्ध शासकीय विभागों की रिक्तियां संबंधित जानकारियां यहां पर उपलब्ध रहती है। मैं सीता जमरा जी को वन और वन्य प्राणी की सुरक्षा के अतिरिक्त युवाओं के शिक्षित करने के संविधान के लिए हार्दिक बधाई देता हूं।

    MSME के विलंबित भुगतानों का निराकरण

    इसके अलावा सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सूक्ष्म और लघु उद्योग विभाग की भी तारीफ की है। सीएम ने कहा कि मध्यप्रदेश के एमएसएमई विभाग को केन्द्र सरकार द्वारा MSME के विलंबित भुगतानों के निराकरण के लिए सूक्ष्म व लघु उद्यम फेसिलिटेशन काउंसिल को स्ट्रांग रिकवरी प्रोसिजर एवं प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिये, एमएसईएफसी एक्सीलेंस अवार्ड-2022 प्रदान किया है। विभाग को इस उपलब्धि केे लिए बधाई।

    कमलनाथ पर भी निशाना साधा

    पत्रकारों से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने कमलनाथ पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस झूठ परोसने की दुकान है। राज्यपाल संवैधानिक पद है, राज्यपाल जी पर अशोभनीय टिप्पणी कर कमलनाथ जी ने लोकतंत्र की गरिमा गिराने का काम किया है। कमलनाथ जी वादा किया था कि संभाग स्तर पर कन्याओं के लिए खेल स्कूल खोले जाएंगे, सवा साल की सरकार में एक भी स्कूल खोला?

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+