भोपाल में ओवैसी बोले- कांग्रेसी की भैंस दूध नहीं देगी, तो उसके लिए भी मैं दोषी, उदयपुर घटना पर भी बोले
हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी मंगलवार को भोपाल दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने भोपाल नगर निगम चुनाव में AIMIM के पार्षद प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। स
भोपाल,29 जून। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी चुनाव प्रचार करने के लिए मंगलवार को राजधानी भोपाल पहुंचे। भोपाल के अशोक गार्डन में उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उनको देखने के लिए भारी भीड़ भी उमड़ी। बारिश होने के बावजूद अशोक गार्डन के 80 फीट पर लोग बड़ी संख्या में ओवैसी को सुनने पहुंचे। उन्होंने भोपाल नगर निगम चुनाव में वार्ड 41, 42 और 71 से AIMIM के पार्षद प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। सभा के दौरान ओबीसी के मंच पर आते ही प्रशंसक बेकाबू हो गए और कुर्सी पर खड़े होकर जोर-जोर से नारेबाजी करने लगे।
Recommended Video

भाजपा पर जमकर हमला बोला
ओवैसी ने अपने भाषण में भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी बॉर्डर पर ध्यान दीजिए। यहां चीन धीरे-धीरे भारत की जमीन पर कब्जा कर रहा है। साथ ही कहा कि पहली बार भोपाल आया हूं और इंशाल्लाह यह आखरी मर्तबा नहीं होगा। अल्पसंख्यक समाज हो, आदिवासी हो या दलित, जब तक यह लोग लीडर पैदा नहीं करेंगे तब तक कुछ नहीं हो सकता।
ओवैसी' अपने भाषण में मुख्यमंत्री शिवराज का नाम लिए बिना ही उन पर जमकर बरसे उन्होंने कहा कि संविधान इजाजत देता है कि जम्हूरियत के दायरे में रहकर आप आवाज उठाएंगे। एक तरफ कांग्रेस कहती है कि खामोश हो जाओ दूसरी तरफ भाजपा कहती है कि आवाज उठाओगे, तो घर तोड़ देंगे। ये कहां का न्याय मैं काटने नहीं जोड़ने आया हूं

कांग्रेस की भैंस दूध नहीं देगी, तो उसके लिए भी मैं दोषी
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि भाजपा कांग्रेस हर बात के लिए ओबीसी को जिम्मेदार ठहराते हैं अब ऐसा हाल है कि कल अगर किसी कांग्रेसी की भैंस दूध ना दे, तो वह बोलेगा कि कल भोपाल में इसका भाषण हुआ था, भैंस दूध देने से इंकार कर गई है। सुबह मुर्गा बांग नहीं देगा, तो कांग्रेसी बोलेगा कि मुर्गा ने ओवैसी का भाषण सुन लिया। भविष्य में प्रदेश में भाजपा सरकार नहीं रहेगी। ओवैसी ने कहा कि मेरे यहां आने से भाजपा के पेट में दर्द हो रहा है। कांग्रेसियों की नींद हराम हो चुकी है।

2023 विधानसभा चुनाव की तैयारी
बताया जा रहा है कि ओवैसी की पार्टी AIMIM नगर निगम चुनाव के जरिए मध्यप्रदेश में होने वाले 2023 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी है। विधानसभा चुनाव से पहले ओवैसी की पार्टी अपनी जमीन बनाने की तैयारियां कर रही है। खास बात यह है कि ओवैसी की पार्टी ने निकाय चुनाव में 7 शहरों में अपने प्रत्याशी उतारे हैं जिनमें इंदौर भोपाल जबलपुर खरगोन ब्रानपुर खंडवा और रतलाम शामिल है।

उदयपुर घटना को लेकर बोले ओवैसी
उदयपुर में हुई निर्मम हत्या को लेकर ओवैसी ने कहा कि कानून का उल्लंघन नहीं होना चाहिए। वायलेंस सस्ता नहीं हो सकता। राजस्थान के उदयपुर में हमारे हिंदू भाई का नौजवानों ने कत्ल किया, ये कानून का उल्लंघन है। कानून इसकी इजाजत किसी को नहीं देता। हम मांग करते हैं कि नूपुर शर्मा के खिलाफ एक्शन लिया जाए गिरफ्तार किया जाए लेकिन कानून का उल्लंघन किसी भी शर्त में नहीं होना चाहिए।
यह भी पढ़ें : MP : होमगार्ड जवानों के लिए खुशखबरी, अब 3 साल में मात्र एक बार ही होगा कॉल ऑफ












Click it and Unblock the Notifications