Bhopal News: नेता प्रतिपक्ष शाबिस्ता जकी और कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष आसिफ पर घर के बाहर जानलेवा हमला

भोपाल नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष और वार्ड क्रमांक 24 से कांग्रेस की सीनियर पार्षद शाबिस्ता जकी और पति पर गुरुवार देर रात को दो बदमाशों ने हमला कर दिया। जिसमें पति-पत्नी दोनों घायल हो गए है।

Argument at home with Leader of Opposition Shabista Zaki and husband and Congress president Asif

राजधानी भोपाल में नगर निगम में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष शाबिस्ता जकी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गुरुवार देर रात दो युवकों ने बेसबॉल के बैट से शबिस्ता और उनके पति पर हमला कर दिया। घर के सामने कार पार्किंग की जगह को लेकर विवाद हुआ था। इस हमले में घायल कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष आसिफ जकी और शाबिस्ता जकी को चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया।

श्यामला हिल्स थाने के एसआई के बेटे ने किया हमला

भोपाल नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष शाबिस्ता जकी वार्ड क्रमांक 24 से पार्षद है और उनका मकान श्यामला हिल्स के पास स्थित है। उनके घर के पास ही श्यामला हिल्स थाने के एक SI के बेटे यासिर ने मकान खरीदा है। यासिर ने सड़क पर नो पार्किंग का बोर्ड लगा दिया। इसी बोर्ड को लेकर शबिस्ता जकी का यासिर से विवाद हुआ था। मामले में शाबिस्ता ने गुरुवार को थाने में शिकायत की थी। गुरुवार रात बोर्ड हटने के बाद जब शबिस्ता जकी ने कार पार्क की तो गुस्साए यासिर ने शाबिस्ता और उनके पति आसिफ जकी पर बेसबॉल के बैट से हमला कर दिया।

काउंटर केस दर्ज

श्यामला हिल्स पुलिस ने इस मामले में अभी बाजी मारपीट सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है वहीं दोनों भाइयों के तरफ से भी पुलिस ने काउंटर केस दर्ज किया है। एसीपी कोतवाली नारेंद्र पटेरिया के अनुसार सिविल लाइन श्यामला हिल्स के रहने वाली एडवोकेट शाबिस्ता जकी कांग्रेस नेत्री है एवं वार्ड क्रमांक 24 से पार्षद और नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष है।

थाने से निकलते ही किया हमला

जानकारी के अनुसार श्यामला हिल्स थाने से बाहर आते ही शाबिस्ता से यासिर और तोहिद ने फिर विवाद शुरु कर दिया। इसी बीच यासिर हाथ में धारदार हथियार लेकर निकला। उसने शाबिस्ता से मारपीट शुरू कर दी। तभी उसकी मां राशिदा ने दूसरे बेटे को भी बेसबॉल का डंडा दे दिया। बचाव करने पहुंची शाबिस्ता के पति आसिफ जकी को भी आरोपियों ने बेरहमी से पीटा।

अस्पताल के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जमावड़ा

देर रात हुए हमले में नेता प्रतिपक्ष शाबिस्ता जकी को सिर में गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें तुरंत चिरायु हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां पर उनका इलाज जारी। सिर में टांके लगाए गए है। कांग्रेस नेता पर हमले की सूचना मिलते ही समर्थकों का अस्पताल के बाहर जमावड़ा लग गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बदमाशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की हैं। साथ ही पुलिस कमिश्नर प्रणाली पर भी सवाल खड़े किए हैं। गौरतलब है कि नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष पर जहां हमला हुआ, वहां से सीएम हाउस की दूरी मात्र 1 किलोमीटर है। ऐसे में पुलिस सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

3 बार से लगातार पार्षद शाबिस्ता जकी

राजधानी भोपाल के वार्ड क्रमांक 24 से पार्षद शबिस्ता जकी लगातार तीन बार से कांग्रेस पार्षद है। उन्हें कांग्रेस ने नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष चुना है। पार्षद शबिस्ता जकी की उम्र 49 साल है। इससे पहले भी वह कई बार चर्चाओं में आ चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+