शाहगंज नगर परिषद में सभी 15 पार्षद निर्विरोध निर्वाचित, CM शिवराज ने कहा- शाहगंज की जनता सचमुच में अद्भुत

मध्य प्रदेश में शाहगंज नगर परिषद प्रदेश की पहली समरस नगर परिषद बन गई है। दरअसल यहां पर सभी 15 प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए।

भोपाल, 22 जून। सीहोर जिले में एक बार फिर मुख्यमंत्री की अपील का बड़ा असर देखने को मिला है। जहां बुधनी विधानसभा अंतर्गत शाहगंज नगर परिषद में सभी 15 पार्षद प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पहली समरस नगर परिषद बनने पर सभी प्रत्याशियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

Recommended Video

    शाहगंज नगर परिषद में सभी 15 पार्षद निर्विरोध निर्वाचित
    शाहगंज नगर परिषद में सभी 15 पार्षद निर्विरोध निर्वाचित

    मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिया बयान

    सीएम शिवराज ने कहा कि मैं शाहगंज के नागरिकों को हृदय से बधाई देता हूं और उनका अभिनंदन करता हूं। 'शाहगंज' मध्य प्रदेश की पहली नगर पंचायत है जहां सभी 15 पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं, अर्थात नगर पंचायत का निर्वाचन निर्विरोध संपन्न हो गया है। यह मध्य प्रदेश की पहली समरस नगर पंचायत होगी।

    CM शिवराज ने कहा- शाहगंज की जनता सचमुच में अद्भुत

    शाहगंज की जनता सचमुच में अद्भुत है।

    सीएम शिवराज ने कहा कि ऐसा सामंजस्य, समन्वय और समरसता आमतौर पर दुर्लभ होती है, लेकिन यह चमत्कार शाहगंज की जनता ने कर दिखाया है। समरस नगर पंचायत शाहगंज में विकास के काम और जनता का कल्याण भी आदर्श तरीके से किया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि समन्वय एवं समरसता का जो आदर्श शाहगंज ने उपस्थित किया है, हम उसी ढंग से विकास और जनकल्याण में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। आदर्श नगर पंचायत का विकास भी आदर्श तरीके से किया जाएगा। एक बार फिर मैं शाहगंज की जनता को हृदय से बधाई तथा धन्यवाद देता हूं, और अभिनंदन करता हूं।

    बता दे मंगलवार से आवेदन वापस लेने का सिलसिला शुरू हो गया। नामांकन आवेदन वापसी की आखिरी तारीख 22 जून है। नाम वापसी का सिलसिला बुधवार दोपहर 3:00 बजे तक चलेगा फिर उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह बांटे जाएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+