Mp: 14 जिलों के उम्मीदवारों के लिए आयोजित होगी अग्निवीर भर्ती रैली; ये प्रमाण पत्र हैं जरूरी'
जबलपुर, 7 जुलाई। भर्ती मुख्यालय जबलपुर द्वारा भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती रैली के आयोजन की सूचना जारी हो चुकी है। अग्नीपथ भर्ती योजना 2022 के तहत जबलपुर रिक्त भर्ती मुख्यालय जबलपुर द्वारा गुरुवार 15 सितंबर 2022 से रविवार 25 सितंबर 2022 तक जबलपुर में मध्य प्रदेश के 14 जिलों के उम्मीदवारों के लिए रैली भर्ती का आयोजन किया जा रहा है।

इन जिलों के उम्मीदवारों के लिए भर्ती
मध्य प्रदेश के रीवा, सतना, सिवनी, शहडोल, अनूपपुर, बालाघाट, डिंडोरी, जबलपुर, कटनी, मंडला, नरसिंहपुर, सीधी, सिंगरौली और उमरिया के पुरुष उम्मीदवारों के लिए (जनरल डयूटी), अग्निवीर (तकनीकी) अग्निवीर क्लर्क स्टोर कीपर तकनीकी ट्रेड्समैन 10वीं पास तथा ट्रेड्समैन 8वीं पास की सेना रैली भर्ती का आयोजन किया जा रहा है।

भर्ती अधिकारी के अनुसार
जबलपुर मुख्यालय के भर्ती अधिकारी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि अग्नीपथ योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन मंगलवार 05 जुलाई 2022 को 1 बजे से बुधवार 03 अगस्त 2022 शाम 5:00 बजे तक खुला रहेगा। सोमवार 22 अगस्त 2022 से शनिवार 27 अगस्त 2022 तक अग्निवीर भर्ती योजना में रजिस्ट्रेशन करवाने या उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड के जीमेल के माध्यम से भेजे जाएंगे।

यह डॉक्यूमेंट जरूरी
- शैक्षिक प्रमाणपत्र कक्षा 10वीं और 12वीं
- आवास प्रमाणपत्र
- जाति प्रमाणपत्र
- धार्मिक प्रमाणपत्र
- एनसीसी या आईटीआई, अन्य टेक्निकल डिप्लोमा
- 20 पासपोर्ट साइज फोटो
- विद्यालय से जारी चरित्र प्रमाणपत्र
- पंचायत सरपंच, निगम से जारी चरित्र प्रमाणपत्र, निवास प्रमाण पत्र
- सिंगल बैंक अकाउंट नंबर, पैन कार्ड, आधार कार्ड
- अविवाहित होने का सर्टिफिकेट
- पुलिस थाना से जारी चरित्र प्रमाणपत्र

रीवा संभाग के उम्मीदवार 15 से 25 सितम्बर तक
रीवा संभाग के सभी जिलों में 15 से 25 सितम्बर तक अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। इस भर्ती रैली में रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली के साथ-साथ अनूपपुर, उमरिया और शहडोल जिलों के भी उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। इस भर्ती रैली में केवल पुरूष उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर सामान्य ड्यूटी, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क तथा स्टोरकीपर, अग्निवीर ट्रेड्समैन 10वीं पास एवं अग्निवीर ट्रेड्समैन 8वीं पास के लिए भर्ती की जा रही है।

ऑनलाइन होगा रजिस्ट्रेशन
बताया गया कि अग्निवीर भर्ती योजना के तहत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 5 जुलाई से 3 अगस्त को शाम 5 बजे तक किया जा सकता है। रजिस्टर्ड उम्मीदवारों को 22 अगस्त से 27 अगस्त के बीच जीमेल के माध्यम से प्रवेशपत्र भेजे जाएंगे।भारतीय सेना में शामिल होने के इच्छुक युवा सेना की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट ज्वाइन इंडियन आर्मी डॉट एनआइसी डॉट इन पर अपना पंजीयन करा सकते हैं।।












Click it and Unblock the Notifications