MP Election 2023: इंडिया गठबंधन फेल होने के बाद मैदान में सपा के 79 प्रत्याशी, 'APP' के 69 उम्मीदवार

मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन के तहत समाजवादी पार्टी को यह उम्मीद थी कि कांग्रेस के साथ कुछ सीटों पर तालमेल हो जाएगा। 7 प्रत्याशियों की सूची भी सपा ने कांग्रेस के प्रांतीय नेतृत्व के साथ साझा कर ली थी। लेकिन बात नहीं बन सकी। इसके बाद सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान भी सामने आया उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने धोखा किया।

इसके बाद समाजवादी पार्टी ने मध्य प्रदेश के 79 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं जबलपुर की एक सीट पर पार्टी प्रत्याशी को भी फॉर्म नहीं मिल पाने के कारण उसे निर्दलीय मैदान में उतरना पड़ेगा। दरअसल, सपा को मीठी की इंडिया गठबंधन के तहत उसे कुछ सिम मिल जाएगी। जहां कांग्रेस अपना प्रत्याशी नहीं उतरेगी। इस कारण सपा में प्रत्याशी घोषित करने में देरी हुई। बाद में गठबंधन के अंतर्गत चुनाव लड़ने पर सहमति नहीं बनी लेकिन समय कम होने से पार्टी कम सीटों पर ही प्रत्याशी उतार सकी है।

After the failure of India alliance, 79 candidates of SP and 69 candidates of AAP are in the fray

हालांकि समाजवादी पार्टी का मध्य प्रदेश में उतना जन आधार नहीं है। जितना कि वह कांग्रेस से सीटों की मांग कर रही थी। इसी के चलते गठबंधन नहीं हो सका। उत्तर प्रदेश की सीमा से लगे जिलों में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी का वर्चस्व नजर आता है। लेकिन इस बार मतदाताओं के मन में क्या चल रहा है, यह स्पष्ट नहीं है। ऊंट किस करवट बैठेगा? यह तो 3 दिसंबर को आने वाले परिणामों से साफ हो पाएगा। लेकिन सपा, बसपा और आप प्रत्याशियों की रैलियां में उमड़ रही जनता की भीड़ ने कांग्रेस और बीजेपी के प्रत्याशियों की नींद जरूर उड़ा रखी है।

सपा के प्रदेश अध्यक्ष रामायण सिंह पटेल व अन्य पदाधिकारी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पास भी कुछ सीटों की सूची लेकर गए थे परंतु यह ते हुआ कि कम सीटों पर ही पार्टी चुनाव लड़ेगी पार्टी ने ग्वालियर चंबल बिना में ही ज्यादा प्रत्याशी उतारे है।

केजरीवाल की आप पार्टी 69 सीटों पर ही सिमटी

आम आदमी पार्टी ने भी इस चुनाव में मात्र 69 उम्मीदवार घोषित किए हैं उनमें भी तीन उम्मीदवार नामांकन भरने के पहले ही दूसरे दल में शामिल हो गए। इस तरह अब 66 उम्मीदवार ही मैदान में बच्चे हैं। पार्टी साल 2018 के चुनाव में 208 सीटों पर लड़ चुकी है। लेकिन उसे एक भी सीट पर सफलता नहीं मिली थी। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस साल मार्च में भोपाल में एक जनसभा पर कहा था कि आप सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बाकी सीट पर प्रत्याशी घोषित नहीं होने से कार्य करता भी नाराज है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+