Diwali के बाद हर जिले में कार्यक्रम करेगी भाजपा, जानिए BJP का ट्रिपल C फार्मूला विशिष्ट जनों से संवाद
MP में BJP नेता और कार्यकर्ता आने वाले दिनों में समाज के हर तबके के लोगों के बीच पहुंचेंगे और उन्हें अपनी बातें सुनाने के साथ उनके विचार भी सुनेंगे। इस दौरान हर कार्यकर्ता और नेता को ये ध्यान रखना होगा कि वह चंदन तिलक लग
मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता आने वाले दिनों में समाज के हर तबके के लोगों के बीच पहुंचेंगे और उन्हें अपनी बातें सुनाने के साथ उनके विचार भी सुनेंगे। इस दौरान हर कार्यकर्ता और नेता को यह ध्यान रखना होगा कि वह चंदन तिलक लगाकर और भगवा दुपट्टा पहन कर ही संवाद करें। "ट्रिपल सी" यानी कांटेक्ट, कम्युनिकेशन और कोआर्डिनेशन की इस कड़ी में पार्टी की मंशा है कि वे जिससे भी संवाद करे वे पार्टी के लिए एंबेसडर के रूप में काम करे और इसके माध्यम से राष्ट्रवाद को और अधिक मजबूती मिल सके। राजधानी में रिटायर्ड ब्यूरोक्रेट से संवाद के बाद अब पार्टी दीपावली के बाद इस काम को लेकर हर जिले में तेजी लाएगी।

सभी जिला अध्यक्षों को निर्देश जारी
प्रदेश में पार्टी ने सभी जिला अध्यक्षों को इससे संबंधित फैसले पर अमल के लिए निर्देश जारी किए हैं। इसमें कहा गया कि दीर्घकाल तक चलने वाले इस ट्रिपल सी कार्यक्रम के लिए हर जिले में एक पदाधिकारी इस काम को आगे बढ़ाने के लिए नियुक्त करना है। इस दौरान जो मुख्य कार्य प्रभावशाली व समाज के विशिष्ट व्यक्तियों से संवाद करना है और इस दौरान संवाद के बाद प्रभावशाली और विशिष्ट व्यक्तियों की विधानसभा वार सूची बनाना भी शामिल है। इसके बाद उसे संपर्क कर सरकार की योजनाओं एवं पार्टी की विचारधारा से अवगत कराना है ऐसे लोगों से संवाद के दौरान बहुत बड़ी संख्या में भीड़ जुटाने के बजे 10 से 25 लोगों की ग्रुप मीटिंग करना है विशिष्ट जनों का मुलाकात के दौरान सम्मान बनाए रखने का विशेष ध्यान रखना होगा।
प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी ने दी जानकारी
मध्य प्रदेश भाजपा के प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी ने जिला अध्यक्षों से कहा कि जब भी जिलों में मुलाकात के लिए पहुंचे तो पार्टी नेता कार्यकर्ता चंदन तिलक, भगवा दुपट्टा और किताबों का विशेष तौर पर उपयोग करेंगे। मुलाकात एक तरफा नहीं हो बल्कि संवाद दोनों तरफ से हो और ऐसे लोगों का जन्मदिन वैवाहिक वर्षगांठ हो तो दूरभाष से भी शुभकामनाएं देना ना भूलें। भाजपा के प्रकोष्ठ और विभाग इसके लिए आपस में समन्वय बनाकर काम करें।
इनसे संवाद करना प्राथमिकता
आने वाले दिनों में इस अभियान के अंतर्गत पार्टी ने मुलाकात के लिए केटेगरी भी तय की है इसमें विश्वविद्यालय कुलपति, शैक्षणिक संस्था के संचालक, कोचिंग संचालक, अध्यापक, पीएचडी स्कॉलर, एडवोकेट, रिटायर्ड न्यायधीश, वरिष्ठ चिकित्सक, गायक, वादक, कलाकार निर्माता-निर्देशक, क्षेत्रीय लोक गायक, भजन गायक, कवि लेखक और राज्य व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी व खेल संस्थाएं, खेल संघ पदाधिकारी खेल अवार्डी शामिल है। इनके साथ ही मौसम, कृषि रसायन, वैज्ञानिक, सेना व सुरक्षा के रिटायर्ड अफसर, प्रमुख उद्योगपति, ऑर्गेनाइजेशन अध्यक्ष, चार्टर्ड अकाउंटेंट, कंपनी सेक्रेट्री, बैंक कर्मी, एसपीओ संचालक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर, पत्रकार संपादक सभी दलों और विचारधारा से जुड़े पूर्व राजनीतिज्ञ, धर्मगुरु, अखाड़ा प्रमुख सामाजिक महिलाओं के समूह व स्वसहायता समूह के लीडर बहनों से भी संवाद किया जाना है।












Click it and Unblock the Notifications