45 मिनट तक वो सड़क पर तड़पता रहा और सीएम साहब बिना देखे गुजर गए
भोपाल। भाजपा की सरकार खुद को आम लोगों की सरकार कहती है, लेकिन उनकी कथनी और करनी में कितना अंतर है ये राजधानी भोपाल में देखने को मिल गया। सड़क हादसे का शिकार 22 साल का विकास 45 मिनट तक मदद के लिए तड़पता रहा, लेकिन वहीं खड़ी पुलिस उसकी मदद के बजाए सीएम शिवराज सिंह चौहान के आने की तैयारी करती रही।

घटना विधानसभा के सामने हुआ। जहां गलत साइड से आ रही बस को बस ने टक्कर मार दी। घटना में विकास बुरी तरह से घायल हो गया। वो 45 मिनट तक सड़क पर यूं ही पड़ा रहा। वो मदद मांगता रहा, लेकिन सीएम की अगुवाई में खड़े पुलिसवालों ने उनकी मदद करने की कोशिश तक नहीं की। दरअसल वहां
शिवराज सिंह चौहान का रूट लगा हुआ था।
विधानसभा भवन के सामने सड़क हादसे और उसके बाद हुए घटनाक्रम से अत्यंत आहत हूँ।
— ShivrajSingh Chouhan (@ChouhanShivraj) March 1, 2016
यह घोर लापरवाही है। इसकी जांच कराई जायेगी और दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा। लोगों से अपील है कि दुर्घटना में घायल की तत्काल मदद करें।
— ShivrajSingh Chouhan (@ChouhanShivraj) March 1, 2016
ऐसे में सुरक्षा के लिहाज से वहां बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया था। लेकिनसुरक्षा में तैनात पुलिसवाले इतने मशगूल थे कि उन्होंने घायल विकास को देखा तक नहीं। वो 45 मिनट तक सड़क पर यूं ही पड़ा रहा, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। जब सीएम का काफिला वहां से गुजर गया तब जाकर विकास को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। वहीं घटना के बाद शिवराज सिंह ने ट्वीट कर दुख जताया है।












Click it and Unblock the Notifications