Bhopal News: महाराणा प्रताप की 484 जयंती उत्सव के दौरान हादसा, क्रेन गिरने से भाजपा पार्षद और मामा घायल
Bhopal News: राजधानी भोपाल में महाराणा प्रताप की जयंती पर एक बड़ा हादसा हो गया है जिसमें भाजपा पार्षद और उनके मामा घायल हो गए। दरअसल, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 484वीं जयंती पर क्षत्रिय राजपूत समाज के लोग उनकी प्रतिमा को माला पहना रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।
बता दे भोपाल में क्षत्रिय समाज के लोग महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिए एमपी नगर चौराहे पर एकत्र हो गए। नगर निगम की क्रेन के जरिए प्रतिमा पर माला अर्पित की जा रही थी। जब वार्ड 66 के पार्षद जितेंद्र सिंह राजपूत माल्यार्पण के लिए क्रेन पर पहुंचे, तो वहां उनका गिर जाने से पार्षद और उनके मामा को चोट आई है।

प्रदेशभर में मनाई जा रही है महाराणा प्रताप की 484वीं जयंती
वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की 484वीं जयंती का उत्सव रविवार को मनाया जा रहा है। कुछ शहरों में शौर्य यात्राएं निकाली जा रही हैं जबकि कुछ अन्य शहरों में इस अवसर पर शाम को यात्राएं निकाली जाएगी।
रतलाम में, महलवाड़ा से तिरंगा और केसरिया ध्वज के साथ शौर्य यात्रा निकाली गई। "जय भवानी, जय शिवाजी, जय महाराणा, जय शिवा सरदार की जय महाराणा प्रताप की" के उद्घोष के साथ समाज के लोग यात्रा में शामिल हुए।
यात्रा महलवाड़ा से प्रारंभ होकर डालूमोदी बाजार, माणकचौक, घास बाजार, चौमूखीपुल, चांदनी चौक, तोपखाना, गणेश देवरी, रानी जी का मंदिर, शहीद चौक, होते हुए महाराणा प्रताप चौक और सैलाना बस स्टैंड पर समाप्त हुई। यहां पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
इस शौर्य यात्रा में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा, राजेंद्र सिंह गोयल, विजय सिंह हारोड, विजय सिंह चौहान, अजीत सिंह सांखला, महेंद्र सिंह राठौर, नरेंद्र सोलंकी समेत श्री महाराणा प्रताप जन्मोत्सव समिति, चारभूजा नाथ राजपूत समाज ट्रस्ट एवं नवयुवक मंडल, राजपूत नवयुवक मंडल न्यास एवं समस्त राजपूताना संगठन के पदाधिकारी, सदस्य मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications