Bhopal: कुत्ते की जान बचाने के चक्कर में युवक की नदी में डूबने से हुई मौत, रातीबड़ पुलिस मामले की कर रही जांच
Bhopal News: भोपाल की केरवा नदी में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में एक युवक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि युवक अपने पालतू कुत्ते को केरवा नदी में डूबने से बचाने की कोशिश कर रहा था तभी उसकी डूबने से मौत हो गई। इस घटना का समय बुधवार की सुबह 10:30 बजे बताया जा रहा है।
बता दे युवक दो युवतियों के साथ घूमने गया था और साथ पालतू डॉग भा साथ ले गया था। जब वह नदी पार कर रहे थे तभी डॉग बहने लगा। उसे बचाने के लिए युवक पानी में कूद गया और उसके पीछे युवतियों ने भी छलांग लगा दी।

कुछ समय बाद युवतियां किनारे पर पहुंच गईं, लेकिन युवक नहीं निकला, जिस पर उन्होंने तुरंत डायल 100 पर सूचना दी। मौके पर पहुंचे गोताखोरों ने 10 फीट गहरे पानी में 3 घंटे की सर्चिंग के बाद शव को बाहर निकाला। शव को बाहर निकालते समय उसके चेहरे पर जख़्म के निशान दिखाई दिए, और बताया जा रहा है कि इसे पत्थर से टकराने या झाड़ियों में फंसने की वजह से हुआ हो सकता है।
रातीबढ़ थाने के ASI अंतराम यादव ने बताया कि यह युवक 23 वर्षीय सरल निगम था, जो एमएसीटी कॉलेज से एमटेक का छात्र था और इसी साल पास आउट हुआ था। वह भोपाल के चूना भट्टी स्थित सागर गार्डन कॉलोनी में रहता था। घटना की जांच तथा आपत्ति के पीछे की वजहों की जानकारी के लिए मामला जारी है।












Click it and Unblock the Notifications