साधु बन गया था यह तीन लोगों का "हत्यारा"
ग्वालियर। एक हत्यारा तीन लोगों की हत्या करने के बाद साधु बन जाता है। यह हुआ है मध्य प्रदेश के ग्वालियर में। एक ऐसा अपराधी पकड़ा गया है जिस पर तीन लोगों की हत्या का आरोप है। अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए वह साधु बन गया और आजादी से घूम रहा था। पुलिस के मुताबिक मोहन पाल (निवासी सादाबाद हाथरस, यूपी) को शक था कि उसकी पत्नी के एक रिश्तेदार से संपर्क हैं। इसी शक के चलते उसने 29 जून 2008 की रात खुर्जेवाला मोहल्ला दौलतगंज में करीबी रिश्तेदार गणेश, काशीबाई, उमाबाई पाल की हरिओम के साथ मिलकर हत्या कर दी थी।

जेवरात लेकर भाग गया था हत्यारा
हत्या करने के बाद अपराधी जेवरात लेकर भाग गया था। जिसके बाद पुलिस ने इस पर पंद्रह हजार रुपए का ईनाम भी घोषित किया हुआ था। पुलिस को अपने सूत्रों के जरिए सूचना मिली कि हत्यारा नूराबाद इलाके में घूम रहा है। जिसके बाद नूराबाद पुलिस ने साधु के वेष में उसको गिरफ्तार कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications