Bhopal News: 1 करोड़ 80 लाख रुपये की 9 किलो नेपाली बर्फी बरामद, दो पुरुष और एक बिहारी महिला तस्कर गिरफ्तार

Bhopal News: राजधानी भोपाल की क्राइम ब्रांच पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है दरअसल क्राइम ब्रांच ने बिहार की एक महिला समेत भोपाल के दो युवकों को 9 किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी इतने शातिर थे कि वह महिला मजदूर के जरिए बिहार के रास्ते से भोपाल चरस लेकर आते थे।

क्राइम ब्रांच पुलिस ने बताया कि महिला नेपाली चरस को बिहार के रास्ते भोपाल पहुंचने आई थी, जैसे ही उसने नशे का सामान युवकों को सौंपा वैसे ही क्राइम ब्रांच ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। चौंकानी वाली बात यह है कि आरोपियों में मुख्य तस्कर भोपाल का ऑटो चालक है। उसका नेटवर्क बिहार और नेपाल तक है।

9 kg Nepali Barfi worth Rs 1 crore 80 lakh recovered, two men and woman of bihar smuggler arrested

क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर ने फोन पर सूचना दी थी कि दो व्यक्ति और एक महिला, तीनों कमलापति स्टेशन के सामने बनी सब्जी मण्डी के पास खडे होकर किसी का इंतजार कर रहे है, जिनके पास चरस रखी है। जिन्हें पकड़ा गया तो उनके पास से भारी मात्रा में चरस मिल सकती है, यदि समय पर नही पकडा तो वह चरस लेकर निकल जायेंगे या चरस को इधर- उधर कर देंगे प्राप्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा कर मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान कमलापति स्टेशन के सामने बनी सब्जी मण्डी गोविन्दपुरा भोपाल पहुंचे। जहां दो व्यक्ति व एक महिला दिखी तीनों को हमराह स्टॉफ की मदद से घेराबंदी कर पकड लिया। आरोपियों ने अपना नाम मोहम्मद ताहिर, सोहनलाल मेसकर और शारदा जिला बेंतिया बिहार की रहने है।

जब पुलिस ने ताहिर की पीठ पर टंगे नीले रंग के पिट्टू बैग की तलासी ली तो बैग के अंदर काली पन्नी में 10 पैकेट जो ब्राउन रंग के टेप से लिपटे हुये थे। पैकेटों को खुलवाकर देखा तो उसमें काले गंधयुक्त गीले (गूंथे हुए) पदार्थ जैसा मिला और सोहनलाल के दाहिने हाथ में पकडे सफेद झोले की तलाशी ली तो झोले के अंदर काली पन्नी में 06 पैकेट जो ब्राउन रंग के टेप से लिपटे हुए थे। पैकेटो को संदेही से खुलवाकर देखा तो उसमें काले गंधयुक्त गीले (गूंथे हुए) पदार्थ जैसा मिला।

9 kg Nepali Barfi worth Rs 1 crore 80 lakh recovered, two men and woman of bihar smuggler arrested

बाद में महिला की तलाशी ली गई तो उसके दाहिने हाथ में पकडे सफेद पीले रंग के झोले में 02 पैकेट जो ब्राउन रंग के टेप से लिपटे हुए मिले। जिसको सूंघ कर, जला कर, रंग, गंध, अनुभव एवं स्वंय के प्रशिक्षण के आधार पर की गई तो मादक पदार्थ चरस होना पाया गया। तीनो संदेहियों द्वारा पूछताछ पर उक्त पदार्थ चरस होना स्वीकार किया। आरोपियों पर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+