पहली बार सीजन में खुले भोपाल कोलार डैम के 8 गेट, भारी बारिश ने चिंताएं बढाई
भारी बारिश के कारण भोपाल में पहली बार सीजन में कोलार डैम के आठों गेट खोलना पड़े है। इसके अलावा भदभदा के 11 गेट कलियासोत के सभी 13 गेट खोल दिए गए हैं।
भोपाल,16 अगस्त। राजधानी सहित आसपास के जिलों में लगातार दो दिनों से मूसलाधार बारिश जारी है। भोपाल में मंगलवार सुबह 8:30 बजे तक बीते 24 घंटे में 5 इंच बारिश दर्ज की गई है। भारी बारिश होने के कारण पहली बार सीजन में कोलार डैम के आठों गेट खोलना पड़े। इसके अलावा भदभदा के 11 गेट कलियासोत के सभी 13 गेट खोल दिए गए हैं। पूरे शहर की बात करें तो 5.5 इंच बारिश हुई है। अत्यधिक बारिश होने के चलते भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने प्राइवेट और शासकीय स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी। कलेक्टर ने बताएगी 2 दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण सुरक्षा के मध्य नजर भोपाल में दो दिनों के लिए शासकीय और प्राइवेट स्कूलों की छुट्टी घोषित की गई है।

सामान्य से 50 इंच ज्यादा बारिश
राजधानी में सामान्य तौर पर 24 इंच बारिश होना थी,लेकिन 1 जून से अब तक सामान्य से 80% ज्यादा पानी गिर चुका है। जानी पानी 50 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। भारी बारिश के कारण भोपाल में पहली बार सीजन में कोलार डैम के आठों गेट खोलना पड़े है। इसके अलावा भदभदा के 11 गेट कलियासोत के सभी 13 गेट खोल दिए गए हैं।

राजधानी की लाइफ लाइन बड़े तालाब का जलस्तर बढ़ा
भारी बारिश होने के चलते भोपाल के बड़े तालाब में लगातार जलस्तर बढ़ रहा है। इससे सोमवार दोपहर 2:00 बजे तक भदभदा के साथ और कलियासोत डैम के 10 गेट खोल दिए गए। भारी बारिश होने से बिजली की समस्या भी उत्पन्न हो रही है, अयोध्या नगर से लेकर निशातपुरा गांधी नगर सिंधी कॉलोनी समिति कॉलोनी में देर रात तक बिजली गुल रही। कई इलाकों से वोल्टेज कम होने की शिकायतें भी बिजली विभाग को मिली।

कई सड़कों पर भरा पानी
राजधानी में भारी बारिश होने के कारण भोपाल की गई सड़कें पानी से लबालब हो चुकी है। लिंग रोड नंबर 1 और 2 की सड़कें तालाब में तब्दील होती नजर आ रही हैं। यही हालत अधिकांश सड़कों पर दिखाई देती है। कई सड़कों में बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण पानी जाकर उन्हीं में भर रहा है, जिससे हादसे की आकांक्षा बनी हुई है। अपेक्स बैंक से लेकर व्यापम चौराहे तक जगह-जगह पानी भरा है। शाहपुरा लेक के सामने प्रशासन अकादमी हो या फिर छोला रोड, सिंधी कॉलोनी, सैफिया कॉलेज रोड, सभी जगह बारिश का पानी भर चुका है। स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग ने आगे भी भारी बारिश का किया अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने 2 दिन पहले भोपाल में 15 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया था इसके बाद सोमवार को जमकर बारिश हुई और अब एक बार फिर मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर जारी किया है
हालांकि 15 अगस्त पर आजादी के जश्न में लोगों के उत्साह में कोई कमी देखने को नहीं मिली।
ये भी पढ़ें : भोपाल के सुधीर 30 वर्षों से कर रहे विशेष अंक वाले नोटों का संग्रह, जानिए वजह












Click it and Unblock the Notifications