50 मजदूरों ने एक घंटे तक धक्का मारकर ट्रेन को 300 मीटर दूर पहुंचाया, देखें वायरल वीडियो
हरदा, 30 अगस्त। मध्य प्रदेश के हरदा जिले से ट्रेन का वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में मजदूर ट्रेन का धक्का मारते नजर आ रहे है। करीब 50 मजदूरों ने मिलकर एक घंटे तक मशक्कत की तब वे ट्रेन को महज 300 मीटर खिसका पाए। जानकारी के अनुसार भोपाल रेल मंडल के इटारसी-हरदा के बीच टिमरनी रेलवे स्टेशन पड़ता है।
Recommended Video

यहां ट्रेन के टॉवर वैगन के इंजन में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी। लाख कोशिशों के बाद भी ट्रेन नहीं हटी। इस दौरान ट्रैक पर दूसरी ट्रेनें आ रही थीं। पवन एक्सप्रेस आदि ट्रेनों को ट्रैक पर ही रोकना पड़ा है। इंजन को धक्का देने पास में माल गाड़ी से सामान उतार रहे थे।
ट्रेन को मैन लाइन से हटाने के लिए वहां पास काम कर रहे 50 मजदूरों को बुलाया गया। मजदूरों ने धक्का मारकर ट्रेन को ट्रैक से हटाया। मजदूरों ने ट्रेन को धक्का देना शुरू किया। शुरुआत में तो टॉवर वैगन हिली नहीं। इसके बाद और मजदूरों को बुलाया गया।
इसके बाद लगातार प्रयास किया तो 300 मीटर दूर लूप लाइन में उसे खड़ा कराया गया। पवन एक्सप्रेस करीब दो घंटे तक ट्रैक पर खड़ी रही। टॉवर वैगन को लूप लाइन में बेचने के बाद ही ट्रेन का परिचालन शुरू हो पाया है।
बता दें कि टॉवर वैगन का इस्तेमाल बिजली सुधारने के लिए किया जाता है। साथ ही यह काफी भारी होती है। अचानक से उस स्टेशन पर टोचन करने के लिए भी कुछ नहीं था। इसलिए मजदूरों से धक्का दिलवाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications