कमलनाथ सरकार में 46 'कुत्तों' के तबादले, BJP बोली-'इनको तो बख्श दो सरकार'

भोपाल। मध्य प्रदेश में इन दिनों तबादलों का दौर चल रहा है। सत्ता पर काबिज होने के बाद कमलनाथ सरकार लगातार अधिकारियों कर्मचारियों के तबादले कर रही है। अधिकारी-कर्मचारियों के तबादलों के बाद अब सरकार ने पुलिस के खोजी कुत्तों का भी ट्रांसफर कर दिया है। जिसकी लिस्ट शुक्रवार देर शाम जारी कर दी गई है।

46 Dog squad transfer in Madhya pradesh

आदेश के मुताबिक 23वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र बल में करीब 46 कु्त्तों का तबादला किया गया है। कुत्तों के साथ-साथ उनके डॉग हैंडलर्स का भी ट्रांसफर किया गया है। इससे 46 खोजी कुत्ते इधर से उधर हो गए हैं। इनमें स्निफर, नार्को और ट्रेकर डॉग्स शामिल हैं।

तबादलों की इस सूची से मुख्यमंत्री कमलनाथ का गृह जिला भी अछूता नहीं रहा। सीएम कमलनाथ के गृह जिले छिंदवाड़ा से डफी नाम के स्निफर डॉग को भोपाल के मुख्यमंत्री आवास भेजा गया है। भोपाल में मुख्यमंत्री निवास में सेवा दे रहे डॉग मास्को, जया और रीमा की विदाई करते हुए डफी, रेणु और सिकंदर की नवीन पदस्थापना की गई है। पीटीएस डॉग 23वीं वाहिनी विसबल के द्वारा डॉग हैंडलरों को उनके डॉग के साथ तत्काल प्रभाव से अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक ड्यूटी के ए नवीन स्थान पर पदस्थ किया गया है।

कुत्तों की तबादला सूची आने के बाद प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कांग्रेस सरकार पर जमकर हल्ला बोला है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और भोपाल के हुजूर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रामेश्वर शर्मा ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि 'हाय रे बेदर्दी कांग्रेस सरकार कुत्तो को तो छोड़ देते ... ! पुलिस विभाग ने किए कुत्तो के थोकबंद तबादले. कांग्रेस की कमलनाथ सरकार का वश चले और कोई माल देने वाला मिल जाए तो वो जमीन और आसमान का स्वयं के व्यय पर तबादला कर दे.'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+