CM से शिकायत के बाद बाड़ी थाने के TI सहित 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, ₹2 लाख लेकर केस नहीं किया था दर्ज
रायसेन के बाड़ी थाने में स्टाफ के 4 पुलिसकर्मियों को गांजा तस्करों पर केस ना दर्ज करने और 2 लाख रुपये रिश्वत लेकर आरोपियों को छोड़े जाने की शिकायत के बाद पुलिस कप्तान विकास कुमार सहवाल ने बाड़ी थाने के टीआई सत्य प्रकाश सक्
रायसेन, 8 अक्टूबर। जिले के बाड़ी थाने के स्टाफ में 4 पुलिसकर्मियों को गांजा तस्करों पर केस ना दर्ज करने और 2 लाख रुपये की रिश्वत लेकर आरोपियों को छोड़े जाने की शिकायत के बाद पुलिस कप्तान विकास कुमार सहवाल ने बाड़ी थाने के टीआई सत्य प्रकाश सक्सेना सहित 4 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। मामला हाईप्रोफाइल बताया जा रहा है। आवेदक ने सीधे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अपनी शिकायत पहुंचाई थी। जिसके बाद ये एक्शन हुआ है।

मध्य प्रदेश के रायसेन पुलिस अधीक्षक विकास कुमार सहवाल ने बाड़ी के थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सक्सेना सहित चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। डीआईजी जगत सिंह राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि भागवत सिंह चौहान नाम के एक फरियादी ने बाड़ी थाना में पदस्थ पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत की थी। जिसमें प्रथम दृष्टया लापरवाही होना पाया गया हैं। जा जा रही है इस मामले में थाना प्रभारी सत्य प्रकाश सक्सेना सहित थाने में पदस्थ पुलिस कर्मी विनय दुबे, निकुंज राय विनय यादव,विद्या प्रसाद को निलंबित कर दिया गया है। इसकी जांच एसडीओपी बरेली कर रहे थे। जिसके तहत आज एसपी ने यह कार्रवाई की है।
दरअसल 3 महीने पहले बाड़ी थाने में पदस्थ इन पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करों को पकड़ा था। जिसमें आरोपियों से केस दर्ज नहीं करने के एवज में ₹2 लाख रुपये लिए गए थे। इस बात की शिकायत कपरिया के भगवत सिंह चौहान ने सीएम हाउस में की थी। जब मामले की जांच हुई तो, मामला सही पाया गया। जिसके बाद शनिवार को पुलिस अधीक्षक विकास कुमार से सहवाल ने टीआई समेत चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया।
बता दे 3 महीने पहले बाड़ी थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बाहर ना कॉलोनी के घर से दबिश देकर 71 किलो गांजा और एक देसी कट्टा बरामद किया था। इसी मामले में खपरिया के भागवत सिंह ने शिकायत की थी, जो प्रथम दृष्टया सही पाई गई।












Click it and Unblock the Notifications