Bhopal: ऑर्गन ट्रांसप्लांट के लिए MP में पहली बार बना 350 किमी का लंबा ग्रीन कॉरिडोर, जबलपुर से लाया रहा लीवर
Bhopal green corridor News: मध्य प्रदेश के इतिहास में पहली बार लिवर ट्रांसप्लांट के लिए 350 किलोमीटर का ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है। जबलपुर से सड़क मार्ग के जरिए ब्रेनडेड मरीज का लीवर भोपाल लाया जा रहा है। डॉक्टरों की टीम गुरुवार रात करीब 10:30 बजे लीवर लेकर भोपाल के लिए रवाना हो गई, जो देर रात तक यहां पहुंचेगी।
बताया जा रहा है कि इससे पहले लीवर हेलीकॉप्टर के जरिए लाया जाना था। इसके लिए डॉक्टरों की टीम ने भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के हेलीकॉप्टर से जबलपुर के लिए उड़ान भी भरी थी। लेकिन रात होने के कारण वापसी नहीं हो सकी। इसके बाद सड़क मार्ग से लीवर लाने का फैसला लिया गया। लीवर जबलपुर के मेट्रो हॉस्पिटल से भोपाल के बंसल हॉस्पिटल लाया जा रहा है।

बंसल हॉस्पिटल के मैनेजर लोकेश जाने जानकारी देते हुए बताएं कि डॉक्टर को जबलपुर से अंग लाने के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपना हेलीकॉप्टर मुहैया कराया था। लेकिन रात होने के चलते प्लान चेंज किया गया और अब ऑर्गन सड़क मार्ग के जरिए लाया जा रहा है।
ऑर्गन डोनेशन के लिए काम करने वाली करंट फाउंडेशन के सचिव डॉक्टर राकेश भार्गव ने बताया कि गुरुवार शुक्रवार की दरमियां राज प्रदेश में पहली बार सबसे लंबा 350 किलोमीटर लंबा ग्रीन कॉरिडोर जबलपुर से भोपाल के बीच बना है। जो जबलपुर नरसिंहपुर रायसेन और भोपाल के बीच बना है। इससे पहले इसी साल 10 में को भोपाल से इंदौर के बीच 205 किलोमीटर लंबा ग्रीन कॉरिडोर बना था तब भोपाल के बंसल हॉस्पिटल में ब्रेन हेमरेज के बाद भर्ती हुई पुष्पलता जैन की एक किडनी इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती मरीज को ट्रांसप्लांट करने भेजी गई थी।

डॉ भार्गव ने बताया कि 24 जुलाई 2017 को भी जबलपुर से एक ब्रनडेड पेशेंट का ऑर्गन भोपाल आ गया था। तब यह फ्लाइट से लाया गया था, लेकिन इस बार सड़क मार्ग से पहली बार जबलपुर से कोई ऑर्गन भोपाल लाया जा रहा है। जबलपुर के मेट्रो हॉस्पिटल में 64 वर्षीय मरीज को 20 सितंबर को ब्रेनडेड घोषित कर दिया गया था। उनके परिजनों ने अंग डोनेट करने की इच्छा जताई थी। इसके बाद करीब 2 घंटे में सर्जरी कर लीवर निकल गया। जो भोपाल के बंसल हॉस्पिटल में भर्ती एक मरीज को ट्रांसप्लांट किया जा रहा है। इस सर्जरी में 5 से 10 घंटे तक का समय लगेगा बंसल हॉस्पिटल के डॉक्टर गुरु सागर सिंह सहोटा पूरे ऑपरेशन को लीड कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications