MP के इस संयंत्र में मिलेगा इतने लोगों को रोजगार, CM शिवराज की बैठक में हुआ फैसला

भोपाल सीएम हाउस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उद्योग मंत्री के साथ की बैठक। सीएम ने बताया कि मनावर संयंत्र की लागत 975 करोड़ रूपए है। वर्तमान में संयंत्र से एक हजार व्यक्तियों को रोजगार मिल रहा है।

भोपाल,30 जून। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में सीएम हाउस पर निवेश संवर्धन पर मंत्री परिषद समिति की बैठक हुई। बैठक में उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव, विश्वास सारंग और डॉ प्रभुराम चौधरी और संबंधित वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

एमपी के इस संयंत्र में मिलेगा 300 लोगों को रोजगार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि उद्योगों की स्थापना और पुरानी औद्योगिक इकाइयों के कार्य विस्तार के समय स्थानीय युवाओं के नियोजन पर प्राथमिकता से विशेष ध्यान दिया जाए। राज्य सरकार द्वारा निवेश संवर्धन के लिए विभिन्न क्षेत्रों में नई इकाइयों की स्थापना पर उद्योग नीति के प्रावधानों के अनुसार भरपूर सहायता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इन इकाइयों में जनजाति बहुल क्षेत्रों में जनजाति वर्ग के पात्र बेटे-बेटियों को रोजगार का अवसर दिया जाए।

बैठक में नीमच जिले के भीमपुरा में नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में सात हजार करोड़ रूपए की लागत से देश में अपनी तरह के दूसरे संस्थान की स्थापना और धार जिले के मनावर में सीमेंट संयंत्र की इकाई के विस्तार सहित अन्य निवेश प्रस्तावों पर चर्चा हुई। बताया गया कि मनावर संयंत्र की लागत 975 करोड़ रूपए है। वर्तमान में संयंत्र से एक हजार व्यक्तियों को रोजगार मिल रहा है। इकाई के विस्तार होने पर 300 अतिरिक्त लोगों को रोजगार प्राप्त होगा। सीएम शिवराज ने नीति अंतर्गत आवश्यक सुविधाएं देने के निर्देश प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन संजय कुमार शुक्ला को दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+