Bhopal News: रीवा के 22 वर्षीय मैनेजमेंट के छात्र की हार्ट अटैक से मौत, सब्जी बनाते समय अचानक किचन में गिरा
MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 22 वर्षीय युवा छात्र को हार्ट अटैक आने का मामला सामने आया है। दरअसल, अपने रूम पर किचन में सब्जी बना रहा था तभी उसे हार्ट अटैक आया और वह गिर पड़ा। इसके बाद उसके रूममेट उसे अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि 22 वर्षीय छात्र विवेक सोनी रीवा का रहने वाला है और भोपाल के अयोध्या नगर में रहकर मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा है। वह भोपाल के टीआईटी कॉलेज से एमबीए कर रहा था। किचन में सब्जी बनाने के दौरान वे अचानक बेसुध होकर नीचे गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई डॉक्टरों ने इस मामले में हार्ट अटैक की आशंका जताई है।

छात्र के दोस्तों ने बताया कि सोमवार को हम चारों मिलकर फ्लैट पर खाना बना रहे थे। तभी किचन में विवेक सब्जी बनाने के लिए गया। करीब रात 8 बजे वह सब्जी बना रहा था, तभी अचानक से बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ा। कुछ बोल नहीं पा रहा था और अपने सीने पर हाथ फेर रहा था। हम उसे तुरंत गायत्री अस्पताल लेकर पहुंचे यहां डॉक्टर ने बताया कि उसकी मौत हो गई है।
अस्पताल पहुंचने से पहले हो चुकी थी मौत
गायत्री अस्पताल के डायरेक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार रात को कुछ छात्र अपने दोस्त को लेकर अस्पताल आए थे। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। उसके सीने में दर्द होने की जानकारी उसके दोस्तों ने दी। संभवत यह हार्ट अटैक का मामला हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications