MP: बच्चे के लिए 12 साल तक किए मेहनत नहीं गूंजी किलकारी, पत्नी भाग गई मायके, पति घर जमाई बनकर कर दिया कांड

सिकंदर जाटव और लक्ष्मी की शादी हुए 12 साल गुजर चुके हैं। लेकिन उसकी पत्नी लक्ष्मी को संतान पैदा नहीं हुई। सिकंदर की पत्नी लक्ष्मी का कहना है कि उसका पति कभी भी मुझे मेरे मायके में छोड़ जाता है और महीनों लेने नहीं आता है।

Shivpuri son-in-law house son-in-law

Shivpuri News: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। शादी के 12 साल बाद बच्चा पैदा नहीं हुआ तो पत्नी नाराज होकर मायके भाग गई। पत्नी को मनाने के लिए पति ससुराल जा पहुंचा और ससुराल में घर जमाई बनने की जिद करने लगा। लेकिन ससुराल वालों ने उसकी बात नहीं मानी। इसके बाद उसने अपनी पत्नी सहित ससुराल वालों के सामने ही जहर पीकर सुसाइड करने का प्रयास किया। ससुराल वालों ने दमाद को गंभीर हालत में कोलारस के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी में बताया गया कि सिरसौद निवासी सिकंदर जाटव 5 दिन पहले अपनी ससुराल बेरखेड़ी आया हुआ था। सिकंदर की पत्नी लक्ष्मी दो महीने पहले से ही अपने मायके में रुकी हुई थी। शनिवार सुबह सिकंदर ने अपनी पत्नी और परिजनों के सामने घर जमाई बनने की जिद में जहर घोल कर पी लिया। आनन-फानन में सिकंदर को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि सिकंदर जाटव की शादी को 12 वर्ष बीत चुके थे। लेकिन उसकी पत्नी लक्ष्मी को कोई बच्चा पैदा नहीं हुआ तो नाराज होकर मायके आ गई।

वहीं पूरे मामले में सिकंदर की पत्नी लक्ष्मी ने जानकारी दी कि उसका पति कभी भी मुझे मेरे मायके में छोड़ जाता है और महीनों लेने नहीं आता है। मेरा पति मेरे मायके वालों से जायदाद में हिस्से की मांग करता है।

मेरे पति मेरे मायके बालों से हिस्सा लेकर घर जमाई बनकर रहने की जिद पर अड़ा हुआ है। शनिवार सुबह भी वह मायके की संपत्ति में हिस्सा मांग रहा था। जब उसकी बात को अनसुना किया तो मेरे पति ने धमकी देते हुए बोला तुम सबको फसवा दूंगा कहते हुए घर में रखी खेत में डालने वाली जहर को पी लिया। मायके वालों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां इलाज चल रहा है।

Recommended Video

    शिवपुरी: पति ने की ऐसी डिमांड कि पत्नी का खौल उठा खून, थानें पहुंचा मामला

    मदद बस एक कॉल दूर

    पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

    iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

    सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+