Bhopal News: कट्टरपंथी इस्लामिक संगठन HuT के 10 सदस्यों को कड़ी सुरक्षा के बीच NIA कोर्ट में किया गया पेश

देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप में गिरफ्तार किए गए हिज्ब उत तहरीर के 10 सदस्यों को भोपाल NIA की कोर्ट में पेश किया गया।

10 members of radical Islamic organization HuT were presented in Mp NIA court amid tight security

Bhopal HuT News: देश में आतंकी साजिश रचने वाले कट्टरपंथी इस्लामिक संगठन हिज्ब उत तहरीर (एचयूटी) का सरगना मोहम्मद सलीम सहित बुधवार को 10 आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया गया। जहां कोर्ट ने इन्हें 2 जून तक जेल में भेज दिया है। इससे पहले इन सभी को कड़ी सुरक्षा के बीच NIA की टीम कोर्ट लेकर पहुंची थी।

ATS ने पुलिस रिमांड खत्म होने पर आज बुधवार को कट्टरपंथी इस्लामिक संगठन HuT से जुड़े सभी 10 संदिग्ध सदस्यों को कड़ी सुरक्षा के बीच भोपाल NIA कोर्ट में पेश किया गया। NIA कोर्ट के जज रघुवीर प्रसाद ने सभी को 2 जून तक न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

इससे पहले 19 मई को NIA कोर्ट ने HuT के 10 सदस्यों को 24 मई यानि आज तक पुलिस रिमांड पर भेजा था। वहीं इनके 6 साथियों को पहले ही कोर्ट (न्यायिक हिरासत) जेल भेज चुकी थी बता दे कि ATS ने HuT के 16 सदस्यों को गिरफ्तार किया था। जिसमें भोपाल से 10, छिंदवाड़ा से 1 और हैदराबाद से 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था। सभी से लगातर पूछताछ की जा रही थी। ATS ने आरोपियों पर यूएपीए (Unlawful Activities (Prevention) Act, 1967) एवं अन्य धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया था।

बता दे आज कोर्ट की सुनवाई में एटीएस द्वारा पूछताछ पूरी होने की वजह से आगे रिमांड की मांग नहीं की गई। कोर्ट में आरोपितों के परिवार वाले भी मौजूद थे सुरक्षा की दृष्टि से एमपी नगर पिपलानी और गोविंदपुरा थाने के पुलिसकर्मियों को लगाया गया था। इस दौरान विशेष न्यायालय में अन्य लोगों का प्रवेश वर्जित था।

कोर्ट में पेश Hut के सदस्यों के नाम

1.यासिर खान
2.शाविर रिजवी
3.दानिश अली
4.मोहम्मद आलम
5.खालिद हुसैन
6.मोहम्मद हमीद
7.मोहम्मद अब्बास
8.अब्दुल रहमान
9.जुनैद
10.सलीम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+