Bhopal News: शराब की दुकान के मैनेजर से ₹1 लाख 10 हजार की लूट, अज्ञात बदमाशों का CCTV फुटेज आया सामने

Bhopal CCTV News: राजधानी भोपाल के पिपलानी इलाके में शराब की दुकान के मैनेजर से ₹1 लाख 10 हजार की लूट का मामला सामने आया है। पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया जिसमें दो व्यक्ति मैनेजर की निगरानी करते नजर आ रहे हैं घटना बुधवार की बताई जा रही है। पुलिस मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस घटना वाली जगह पर आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

इस मामले में जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी राजेश सिंह भदोरिया ने बताया कि आशीष चौकसे रत्नागिरी चौराहा आनंद नगर स्थित वाइन शॉप (शराब की दुकान) पर मैनेजर का काम करते हैं। बुधवार को यह दुकान से ₹1 लाख 10 हजार रुपये लेकर निकले थे। दोपहर करीब 3:00 में जंबूरी मैदान के पास पहुंचे जहां हथियारबंद अज्ञात 2 बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और ₹1 लाख 10 हजार लूट लिए।

₹ 1 lakh 10 thousand looted from liquor shop manager in Piplani, CCTV footage of miscreants surfaced

लूट होने के बाद मैनेजर सीधे वाइन शॉप के मालिक के पास पहुंचा और पूरी घटना विस्तार से बताई। वाइन शॉप के मालिक ने क्षेत्र के सीसीटीवी देखने के बाद गुरुवार को थाने आकर मामला दर्ज कराया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बदमाशों की तलाश में 4 टीमें गठित की गई है। जो लगातार उनकी तलाश कर रही है।

इसके अलावा पुलिस घटनास्थल के आसपास के लोगों से और ठेले वालों से पूछताछ कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान करने में लगी हुई है। जल्द ही बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे इसके बाद मैनेजर की भूमिका की भी जांच की जाएगी लोगों के बयान के आधार पर मामला संदिग्ध लग रहा है।

19 सेकंड की वीडियो में दिखे बदमाश

सीसीटीवी में दो युवक एक्टिवा पर मुंह बांधे दिखाई दे रहे हैं। 19 सेकंड के वीडियो में युवक गाड़ी से रुकते दिखाई दे रहे हैं। पीछे वाला व्यक्ति मोबाइल पर बात करते हुए उतरता है। इसके बाद पीछे किसी को देखता है। और फिर स्कूटी पर बैठकर दोनों निकल जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+