चंबल में भी दिखने लगा पेट्रोल-डीजल की किल्लत का असर, कई पेट्रोल पंप पर लगा ताला

भिंड और मुरैना के कई पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल नहीं होने से पंप बंद हो गए है। इस वजह से लोग परेशान हो रहे हैं।

भिंड, 16 जून। प्रदेशभर में हुई डीजल पेट्रोल की किल्लत का असर अब चंबल अंचल में भी देखने को मिल रहा है। चंबल के भिंड और मुरैना के कई पेट्रोल पंप पर ताले लग गए है। पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल भरवाने के लिए पहुंचने वाले लोग मायूस होकर वापस लौट रहे है। लोग पेट्रोल और डीजल के लिए इधर उधर भटक रहे हैं।

petrol pump
कहीं पेट्रोल गायब तो कहीं डीजल नदारद
भिंड और मुरैना मे कई पेट्रोल पंप बंद हो चुके है लेकिन जो पेट्रोल पंप खुले हुए है वहां पहुंचकर भी लोग परेशान हो रहे है। किसी पेट्रोल पंप पर सिर्फ पेट्रोल है तो किसी पेट्रोल पंप पर सिर्फ डीजल है। ऐसे पेट्रोल और डीजल के एक ही स्थान पर नहीं मिलने से भी लोग परेशान हो रहे हैं।
पंचायत चुनाव और नगरीय निकाय चुनाव मे भी दिख रहा असर
पेट्रोल और डीजल की किल्लत का असर चुनाव ड्यूटी मे लगे कर्मचारियों पर भी दिखाई दे रहा है। जिन कर्मचारियों की ड्यूटी चुनाव मे लगी हुई है वे समय पर अपनी ड्यूटी पर नहीं पहुंच पा रहे है। पेट्रोल और डीजल की तलाश में उनका समय बर्बाद हो जाता है। एक पेट्रोल पंप से दूसरे पेट्रोल पंप पर जाकर लोगो को अपने वाहनों के लिए ईंधन मिल पा रहा है।
फसल की बुवाई को लेकर किसानों की बढ़ी चिंता
बारिश आने के बाद किसान अपने खेतों मे फसल बुवाई का काम शुरु कर देते हैं। ऐसे में उन्हें खेतों में ट्रेक्टर चलाने समेत अन्य कार्य के लिए डीजल की आवश्यकता होती है लेकिन डीजल की किल्लत को देखकर किसान परेशान हो गए है। अगर इसी तरह डीजल की किल्लत बनी रही तो किसानों को खाद की तरह डीजल लेने के लिए भी परेशान होना पड़ेगा।
पेट्रोल पंप संचालक भी है परेशान
पेट्रोल और डीजल की किल्लत झेल रहे पेट्रोल पंप संचालक भी परेशान है। पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि पेट्रोल और डीजल की किल्लत की वजह से उनका व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। ग्राहक पेट्रोल और डीजल की तलाश मे पंप पर आते है लेकिन उन्हें हम पेट्रोल और डीजल उपलब्ध नहीं करवा पा रहे है। इससे उनका ग्राहक तो परेशान होता ही है साथ ही पंप संचालक भी ग्राहक को लौटाते वक्त काफी पीड़ा का अनुभव करते है।
हाईवे पर मौजूद पेट्रोल पंप पर भी नहीं मिल रहा है पेट्रोल-डीजल
मुरैना और भिंड जिले से गुजरने वाले नेशनल हाईवे पर कई पेट्रोल पंप मौजूद है लेकिन इन दिनों इनमें से कई पेट्रोल पंप पेट्रोल और डीजल नहीं होने की वजह से सूखे पड़े हुए है। हाईवे से गुजरने वाले लोग इस पंप पर ईंधन भरवाने के लिए रुकते हैं लेकिन उन्हें बिना ईंधन भरवाए ही वापस लौटना पड़ जाता है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+