MP News: प्रेमी के परिवारवालों की आपत्ति पर पुलिस स्टेशन पहुंची प्रेमिका, थाने में हुई अनोखी शादी
MP News: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में एक प्रेमी जोड़े के बीच 11 साल से चल रहे अफेयर का परिणाम सुखद निकला। पुलिस ने अपनी कस्टडी में प्रेमी जोड़े की शादी करवा दी। यहां पुलिस कस्टडी में हुई शादी की चर्चा लोगों की जुबां पर है। पूरा मामला भिंड के देहात थाना क्षेत्र का हैं। जहां थाना परिसर के पशुपतिनाथ महादेव मंदिर में हुई एक शादी चर्चा का विषय बना हुआ है।
देहात थाना में पिछले 11 साल से प्रेम प्रसंग के चलते एक जोड़ा थाने पहुंचा। यहां लड़की ने पुलिस को बताया की कि हम दोनों प्रेम करते है। परंतु परिवार के दबाव में हम दोनों की शादी नहीं हो पा रही है। इस पर थाना प्रभारी प्रदीप सोनी ने दोनों परिवार को बुलाया और समझाया। इसके बाद दोनों परिवार शादी के लिए राजी हो गए। बुधवार की रात 10:00 बजे दोनों की शादी पुलिस थाना परिसर के पशुपतिनाथ महादेव मंदिर पर शादी कराई गई।

जानकारी अनुसार जिले के जामना रोड पर रहने वाले अभिनाष गाेयल और अर्चना गाेयल एक ही गांव के रहने वाले हैं। दोनों का प्रेम प्रसंग करीब 11 साल से चला आ रहा था। अर्चना नर्सिंग, बीएससी, बीएड तक पढ़ी है। एमएससी की पढ़ाई कर रही है। वहीं अभिनाष बीएससी और बीएड तक पढ़ाई की है। दोनों का कहना है कि वे एक दूसरे से प्यार करते हैं। परंतु शादी में परिवार वाले आपत्ती खड़ी कर रहे हैं। लड़की गरीब परिवार से है जबकि लड़के का परिवार संपन्न हैं।। लड़के वाले अभिनाष की शादी दूसरी जगह करना चाहते हैं।
लड़की की ओर से पूर्व में महिला थाने में शिकायत भी की गई थी। महिला थाने में अभिनाष ने शादी करना स्वीकारा इसके बाद मामला रफा-दफा हो गया। लेकिन लड़के वाले फिर भी तैयार नहीं हो रहे थे। इस कारण से दोनों ने देहात थाने पहुंचे।
आपको बताते चलें कि लड़की गरीब परिवार से थी। लड़का का पिता मुरैना में एएसआई है। भाई टीचर है। इस कारण से लड़की के परिवार से ज्यादा संपन्न है। इस कारण से लड़का पक्ष संपन्न परिवार में शादी करवाना चाहते थे।
यहां पुलिस थाना टीआई सोनी ने हमले की काउंसिलिंग की। टीआई ने दोनों परिवार के परिजन को बुलाया और दोनों परिवार की मौजूदगी में लड़की द्वारा लगाए जाने वाले आरोपों के बारे में पूछा। दोनों परिवार ने बात प्रेम प्रसंग की बात स्वीकार की। इस पर थाना प्रभारी ने कहा कि शादी की बात महिला थाने में स्वीकार चुके हो। अब शादी नहीं करोगे तो लड़के पर मुकदमा दर्ज होगा और जेल चला जाएगा। अब 2 रास्ते हैंं। शादी करो या जेल जाओ। इस पर लड़का शादी करने के लिए राजी हो गया।इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में पशुपतिनाथ भगवान को साक्षी मानकर विवाह संपन्न कराया गया। दोनों परिवार के सदस्य व पुलिस जवान मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications