MP: शादी के बाद नई नवेली दुल्हन ने किया था कांड, सुहागरात का इंतजार कर रहे दूल्हे को 20 महीने बाद आएगी नींद
Bhind Looteri Dulhan: मेहगांव पुलिस ठग महिला को छोड़ कर तीनों आरोपियों की पहले ही गिरफ्तारी कर चुकी थी। हाल ही में उसे इस लुटेरी दुल्हन की लोकेशन मिली तो पुलिस ने फरार चल रही पूनम को गिरफ्तार कर लिया।

Bhind Looteri Dulhan: मध्य प्रदेश के भिंड जिले से एक लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया गया है। जो कि पिछले 20 माह से फरार चल रही थी। लुटेरी दुल्हन भिंड के गोरमी क्षेत्र के लिलौरी गांव से शादी के 22 दिन बाद कैश और जेवर लेकर फरार हो गई थी। पीड़ित परिवार ने लुटेरी दुल्हन के खिलाफ 18 सितंबर 2021 को मामला दर्ज करवाया था।
दरअसल, भिंड के गोरमी एरिया के लिलौरी गांव के रहने वाले शिवकुमार शर्मा की शादी ना होने परेशान रहते थे। इसी बात का फ़ायदा उठाते हुए लगभग 20 महीने पहले गुर्जरा गांव के रहने वाले अरविंद तिवारी, सोनू शर्मा और उमा देवी ने उनकी शादी कराने का रिश्ता लेकर घर पहुंचे। जिसके लिए उन्होंने 3 लाख रुपए लेकर उनकी शादी सागर जिले की रहने वाली पूनम आड़िया नामक की लड़की से करा दिया। लेकिन शादी के 22 दिन बाद महिला अचानक घर से नगदी और जेवर समेट कर फरार हो गई। इसके बाद शिवकुमार ने मेहगाँव थाने में मामला दर्ज कराया।
वहीं शिकायत मिलने के बाद इस घटना में पुलिस लगातार जांच कर रही थी। पुलिस ठग महिला को छोड़ कर 3 आरोपियों की गिरफ़्तारी कर चुकी थी। हाल ही में पुलिस को लुटेरी दुल्हन की लोकेशन गोहद क्षेत्र में मिली तो पुलिस ने दबिश देकर पूनम को गिरफ्तार कर लिया।
मेहगाँव थाना प्रभारी रवींद्र शर्मा ने जानकारी दी कि इस महिला की पुलिस काफी समय से तलाश थी। सूत्रों से उसके गोहद बाजार में होने की जानकारी मिली। जिसके बाद पर दबिश देकर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही उसके पास से एक सोने की चेन समेत अन्य सामग्री भी बरामद हुई है।












Click it and Unblock the Notifications