Lok Sabha Election 2024: PM नरेंद्र मोदी को रोकने के लिए षड्यंत्रकारी शक्तियां कर रही गठबंधन- अजय जामवाल
MP News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी के देवदुर्लभ कार्यकर्ताओं की ईमानदारी, कर्तव्य निष्ठा और अथक मेहनत से बीजेपी को ऐतिहासिक बहुमत मिला है। इसके लिए मैं कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं। आगामी महीनों में लोकसभा का चुनाव होने जा रहा है। हमें मिशन-2024 लोकसभा चुनाव को लेकर दोगुनी मेहनत करनी है, ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार केंद्र में भाजपा की सरकार बनें।
कुछ षड्यंत्रकारी शक्तियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रोकने के लिए गठबंधन कर रही हैं। पार्टी कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक बहुमत दिलाकर इन षड्यंत्रकारियों को करारा जवाब दें। यह बात भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने भिंड के खाना कंपनी में भिंड लोकसभा क्षेत्र की बैठक को संबोधित करते हुए कही। प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री व ग्वालियर-चंबल क्लस्टर प्रभारी भूपेंद्र सिंह एवं गांव चलो अभियान के प्रदेश प्रभारी विजय दुबे ने भी संबोधित किया।

यह लोकसभा चुनाव भारत की दिशा और दशा बदलेगा
क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी जो बूथ हारी थी, उन्हें जीतने के लिए कार्यकर्ता जुट जाएं। पार्टी के सभी कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक बहुमत के साथ श्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए जुट जाएं, ताकि भारत को विश्व गुरू बनाने में हम सबकी भूमिका हो। यह चुनाव भारत की दिशा और दशा को बदलेगा, इसलिए हम सब कार्यंकर्ता अपनी-अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए संगठनात्मक कार्यक्रम के माध्यम से अपने-अपने बूथ को मजबूती देने के लिए कार्य करना है।
हर समाज के लोगों को पार्टी से जोड़ें
संगठन महामंत्री जामवाल ने कहा कि सभी बूथों पर पार्टी कार्यकर्ता हर समाज के लोगों को पार्टी से जोड़ें, ताकि सभी समाज वर्ग में पार्टी की पकड़ और मजबूत हो सके। पार्टी कार्यकर्ता अलग-अलग समाज के प्रमुख व्यक्तियों से संपर्क कर उन्हें पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन सरकार द्वारा किए जा रहे गरीब कल्याण और जनहितैषी कार्यों से अवगत कराएं। जब हम इस लक्ष्य को लेकर कार्यं करेंगे तो निश्चित ही हर वर्गं, समाज भाजपा की विचारधारा से जुड़ेगा।
संसदीय क्षेत्र के प्रत्येक बूथ केन्द्रों पर कार्यंकर्ताओं में समन्वय एवं गुणवत्ता को बढ़ाना यह हमारी विशेष जिम्मेदारी है। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 25 फरवरी को प्रत्येक बूथ पर समाज के सभी वर्ग के लोगों को मन की बात कार्यक्रम को सुनवाएं, ताकि लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के अद्भुत विचारों से अवगत हो सकें। हमें सोशल मीडिया का उपयोग करते हुए युवाओं को अधिक से अधिक पार्टी से जोड़ना है।












Click it and Unblock the Notifications