Basti News: बेटे ने मां की तेरहवीं के एक दिन बाद छोड़ी दुनिया, दर्दनाक मौत की वजह जान उड़ जाएंगे होश

Basti News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां मां की तेरहवीं के दिन ही बेटे की मौत हो गयी। इसके साथ ही एक अन्य व्यक्ति की भी मौत हो गयी। इन दोनों को अनियंत्रित कार ने रौंद दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दो लोगों को रौंदते हुए दीवार में जा टकराई कार
जानकारी के मुताबिक, परशुरामपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव के पास गोरखपुर से आ रही कार अचानक अनियंत्रित हो गई। कार दूल्हा चला रहा था। कार दो लोगों को चपेट में लेते हुए आंगनबाड़ी केंद्र की दीवार से टकरा गई।

basti

गोरखुपर बारात से लौट रही थी कार
जानकारी के अनुसार, गोण्डा जनपद के उदई गांव के सूरज कुमार की शादी शनिवार को थी। उसकी बरात गोरखपुर गई थी। रविवार को उधर से लौटते समय शादी में मिली कार खुद सूरज लेकर आ रहा था। बस्ती के केशवपुर गांव के पास कार अनियंत्रित होकर ठेले पर टेंट का सामान लादकर किनारे खेड़े केशवपुर निवासी 60 वर्षीय घुरहू पुत्र छोटेलाल व 17 वर्षीय लाल बहादुर पुत्र केशव प्रसाद को रौंदते हुए दीवार से जा टकरायी।सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी घघौवा सर्वेश कुमार ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को श्रीराम चिकित्सालय अयोध्या पहुंचाया। जहां दोनों घायलों को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

Basti News : 'काश बात मान लिए होते तो नहीं जाती जान' महिला ने बताई पूरी कहानी
मां की तेरहवीं के दिन बेटे की मौत
लाल बहादुर की मां की शनिवार को तेरहवीं थी। वह चार भाइयों में सबसे छोटा था। 14 दिन पहले उसकी मां की मृत्यु हो गई थी। शनिवार को तेरहवीं के लिए टेंट हाउस से सामान आया था। रविवार को दोपहर वह गांव के घुरहू का ठेला बुलाकर वही सामानपहुंचाने जा रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+