Basti News : 'काश बात मान लिए होते तो नहीं जाती जान' महिला ने बताई पूरी कहानी
Basti News: बस्ती जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां टिनिच व गौर स्टेशन के बीच मालगाड़ी की चपेट में आने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हाे गयी है। जिसमें पांच साल का मासूम भी शामिल है। महिला इसमें बच गयी। उसने बताया कि किस तरह बच्चे की मां ने मना करने के बाद भी ट्रैक पार करने की जिद नहीं छोड़ी और तीन लोगों की मौत हो गयी।
ऐसे हुई दर्दनाक मौत जानकारी के मुताबिक, पूर्वोत्तर रेलवे के टिनिच व गौर रेलवे स्टेशन के बीच रविवार रात करीब आठ बजे मालगाड़ी की चपेट में आकर एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। गौर से बस्ती की तरफ डाउन मालगाड़ी जा रही थी। कैथोलिया गांव के सामने 584/14 संख्या पोल के पास ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आने से मौके पर पांच वर्षीय मासूम समते तीन लोगों की मौत हो गई जबकि साथ जा रही एक महिला सुरक्षित बच गई। मालगाड़ी के चालक ने टिनिच स्टेशन पर हादसे की जानकारी दी।
बात मान लिए होते तो नहीं जाती जान
इस दर्दनाक हादसे में एक महिला बच गयी। उसने पूछताछ में पुलिस को बताया कि रात के अंधंरे में मैंने इन सभी से लाइन क्राॅस करने को मना किया। मुझे आहट लगा कि कोई ट्रेन आ रही है। लेकिन वह इतनी पास है इसका अंदाजा नहीं लगा। मैंने तो पार कर लिया। उसके बाद मैं चिल्लाने लगी कि तुम सब रुक जाओं। लेकिन उन्होंने मेरी बात न मानी और इतना बड़ा हादसा हो गया।

शव के पास से एक झोले में कपड़े और अन्य सामान मिले हैं। हादसे में बची आरती ने मृतकों की शिनाख्त झारखंड के रांची जिले के पल्हिया कला निवासी पिता मुन्नी लाल, पति सुनील और पांच वर्षीय बेटे पिंटू के रूप में की।
प्रभारी निरीक्षक गौर उपेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि काफी प्रयास के बाद आरती ने मृतकों का नाम और पता बताया। हालांकि अभी वह नहीं बता पा रही है कि वे लोग कहां से आकर रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे












Click it and Unblock the Notifications