Basti News: बोलेरो व बाइक की टक्कर में दो की मौत
बस्ती में बाइक व बोलेरो की टक्कर में चार साल के मासूम सहित दो लोागों की मौत हो गयी।

Basti News: बस्ती के कप्तानगंज दुबौलिया मार्ग पर रविवा रात बैहार गांव के पास बाइक व बोलेरो की आमने- सामने टक्कर हो गयी। इस हादसे में बाइक चला रहे युवक और उस पर बैठे चार साल के मासूम की मौत हो गयी। बाइक बोलेरो में फंस कुछ दूर तक घिसटती रही जिससे उसमें आग लग गयी थी।
Basti: रात में खाना खाकर सिवान में सोने गए बुजुर्ग का पेड़ से लटकता मिला शव
जानकारी के मुताबिक, कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रखिया गांव में विवाह समारोह में हिस्सा लेने आए हर्रैया थाना क्षेत्र के शेरवाडीह निवासी अरविंद (35) पुत्र अमृतलाल बाइक पर रिश्तेदार के घर के चार वर्षीय कार्तिक पुत्र सुनील और दिनेश पुत्र घनश्याम को बैठाकर सड़क किनारे गए थे। दुबौलिया-कप्तानगंज रोड पर चढ़ते ही कप्तानगंज की तरफ से जा रही बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दिया। टक्कर के बाद दिनेश कुमार दूर जा गिरे थे। कार्तिक और अरविंद को पुलिस की मदद से स्थानीय लोगों ने सीएचसी कप्तानगंज पहुंचाया, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। एसओ रोहित उपाध्याय ने बताया कि सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। जिसमें एक चार साल का मासूम भी शामिल है।












Click it and Unblock the Notifications