Basti: रात में खाना खाकर सिवान में सोने गए बुजुर्ग का पेड़ से लटकता मिला शव
बस्ती के दुबौलिया में एक बुजुर्ग व्यक्ति ने पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Basti News: बस्ती के दुबौलिया क्षेत्र दोफड़ा गांव में शुक्रवार सुबह बुजुर्ग व्यक्ति का शव पेड़ से लटकता मिला। यह रात में खाना खाकर सिवान में साने चले गये थे। सुबह बेटे ने इसकी पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक, दुबौलिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गुवांव के राजस्व गांव दोफड़ा के बाकेलाल (55) का शव फंदे से लटकता मिला। परिजनों ने बताया कि वह रात में खाना खाकर सोने चले गये थे। बाकेलाल के बेटे अजय ने दिन में उन्हें पेड़ पर फंदे से लटका देखा। बेटे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दोफड़ा गांव निवासी बाकेलाल मजदूरी करते थे। उनके 3 बेटे और 3 बेटियां है। जिसमें बड़े बेटे अजय (23) की शादी हो चुकी है, आशु (20), आजाद (19) की अभी शादी नहीं हुई है। तीन बेटियों में प्रेमा (30), शारदा (26 ) की शादी हो चुकी है। छोटी बेटी मनीषा लखनऊ से जेएनएम कर रही है।
Basti: शादी का झांसा देकर बैंककर्मी ने युवती के साथ किया यह काम, पुलिस कर रही तलाश
प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार पाठक ने बताया कि फंदे से बुजुर्ग का शव लटकता मिला। परिजनों से मिली जानकारी के बाद पहुंची पुलिस टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications