केमिकल से बना रहा था अनार का जूस, ग्राहक ने वीडियो बनाकर उजागर की सच्चाई

UP Basti News: यदि आप भी अनार और अन्य फलों के जूस पीने के शौकीन है तो यह खबर आपको जरुर पढ़ लेनी चाहिए। उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आपको भी हैरानी होगी। बस्ती जनपद में केमिकल से अनार का जूस बनाने का मामला सामने आया है।

इस मामले में एक ग्राहक द्वारा इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के साथ ही ग्राहक द्वारा कोतवाली में इसकी शिकायत की गई। शिकायत के बाद फूड विभाग के अधिकारियों द्वारा सैंपल लिया गया।

pomegranate-juice

सैंपल को लैब में जांच के लिए भेजा गया है। यदि मामला सही पाया जाता है तो आरोपी दुकानदार के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद लोग हैरान हैं। पूरा मामला बस्ती जनपद के पटेल चौक का है।

बताया जा रहा है कि पटेल चौक पर फल बेचने वाले की दुकान पर एक ग्राहक पहुंचा था। वहां पहुंचने के बाद उसने ग्राहक से अनार का जूस तैयार करने के लिए कहा। इसी दौरान ग्राहक को कुछ शक हुआ उसके बाद वह दुकान के अंदर प्रवेश कर गया।

दुकान में प्रवेश करने के बाद उसने देखा कि एक डिब्बे में कलरफुल केमिकल रखा गया था। उसे केमिकल के माध्यम से दुकानदार द्वारा अनार का जूस तैयार किया जा रहा था। ग्राहक द्वारा केमिकल के डिब्बे और केमिकल से बनाए गए अनार के जूस का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यह पूरा मामला अधिकारियों तक पहुंचा। जानकारी होने के बाद खाद्य विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचने के बाद खाद विभाग के अधिकारियों द्वारा छापेमारी की गई। इस दौरान वहां केमिकल युक्त डिब्बा पाया गया।

उसके बाद अधिकारियों ने केमिकल युक्त डिब्बे में रखे गए केमिकल का सैंपल लेकर उसे लैब में जांच के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि लैब से जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि केमिकल हानिकारक पाया जाता है तो दुकानदार के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। यह दुकानदार मंसूर अली नामक शख्स की बताई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+