Basti: शादी का झांसा देकर बैंककर्मी ने युवती के साथ किया यह काम, पुलिस कर रही तलाश
बस्ती जिले की रहने वाली एक युवती ने गोंडा के रहने वाले युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है।

Basti News: बस्ती जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां बैंककर्मी ने शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण किया है। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। युवक गोंडा जिले का रहने वाला है।
जानकारी के मुताबिक, बस्ती के कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने गोंडा जनपद के खोड़ारे के रहने वाले प्रवीण कुमार पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। प्रवीण बस्ती में ही एक प्राइवेट बैंक में काम करता था। यहीं दोनों की मुलाकात हुई थी। मुलाकात के बाद दोनों अक्सर मिलने लगे। इनकी नजदीकियां बढ़ने लगी और दोनों में प्यार हो गया। फिर प्रवीण ने युवती से शादी की बात कर उस पर पूरा विश्वास जमा लिया। इस बीच दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ गए। युवती ने कई बार शारीरिक संबंध स्थापित करने की बात कही है।
युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जब मैंने युवक पर शादी करने का दबाव बनाया तब उसने यह कहते हुए मुझसे दूरी बनानी शुरु कर दी कि मैं अनुसूचित जाति का हूं।
कोतवाल ने बताया कि युवती के तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications