Basti News: पलक झपकते मच गयी चारों तरफ अफरा-तफरी, देखते ही देखते हो गयी मौत, जानिए क्या है पूरी घटना
Basti News: बस्ती जिले के महराजगंज के संसारीपुर चौराहे पर मंगलवार भोर में बस और ट्रक की भिड़ंत में एक महिला की मौत हो गयी और कई यात्रियों की हालत गंभीर है। घायलों को पहले हर्रेया सीएचसी लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने इन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
बिहार से 100 से अधिक यात्रियों को लेकर डबल डेकर बस आंनद विहार दिल्ली जा रही थी। जैसे ही बस मंगलवार को तड़के 3:15 बजे फोरलेन के हर्रेया थाना इलाके के संसारीपुर चौराहे पर पहुंची, तभी बस आगे चल रही ट्रक से टकरा गई। घटना में बस का चालक साइड का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

Gorakhpur News: अगवा कर सुनसान जगह पर दो चचेेरे भाईयों ने कर दी यह हैवानियत, पूरी घटना सुन उड़ जाएंगे होश
इस हादसे के बाद चारो तरफ अफरा तरफी मच गयी। सभी बस से निकलने लगे। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। एनएचएआई की टीम ने क्रेन की मदद से घायलों को बाहर निकाला। घटना में एक महिला यात्री की मौके पर मौत हो गई। गोरखपुर से लखनऊ जाने वाली इस फोरलेन पर हर्रैया व आस- पास के क्षेत्रों में ज्यादा दुर्घटनाएं होती है।












Click it and Unblock the Notifications