Gorakhpur News: अगवा कर सुनसान जगह पर दो चचेेरे भाईयों ने कर दी यह हैवानियत, पूरी घटना सुन उड़ जाएंगे होश
Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से दिल दहला देने वाली व रिश्तों को शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। यहां रिश्ते में भाई लगने वाले युवकों ने दसवीं में पढ़ने वाली छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, बांसगांव क्षेत्र की रहने वाली छात्रा रविवार की शाम छठ पर्व में शामिल होने के लिए घाट पर गई थी। लौटते समय आरोपी चचेरे भाइयों ने उसे पकड़ लिया। अगवा करके एक खाली मकान में ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। बहन की तलाश करते हुए जब छोटा भाई मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी।

गंभीर हालत में छात्रा को सीएचसी भेजा गया जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
पुलिस ने बदरा गांव निवासी चचेरे भाई दीपक और उपेंद्र पर सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट और पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज करके गिरफ्तार किया है।
एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गयी और छानबीन शुरु कर दी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
{document1}












Click it and Unblock the Notifications