Basti : कक्षा 9 की छात्रा हर्षिता पांडेय ने बढ़ाया प्रदेश का मान, 16 लाख प्रतिभागियों में टॉप 100 में बनाई जगह

उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद की हर्षिता जिन्होंने आकाश बायजुएस के आल इण्डिया कम्‍प्‍टीशन में प्रतिभाग कर देश में 80वां स्‍थान प्राप्‍त किया। इस परीक्षा में लगभग 16 लाख बच्‍चों ने हिस्‍सा लिया था।

Basti Class 9 student Harshita Pandey top 100 among 16 lakh participants Akash Byjus AIC

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं के बारे में कहा था कि भारत के नौजवानों में हुनर की कोई कमी नहीं है। जरूरत है तो बस उन्हें मौका देने की। अगर ऐसा हम कर पाए तो ये नौजवान भारत को नई ऊर्जा और विकास की नई उड़ान दे सकते हैं। इसे सार्थक कर दिखाया है ग्रामीण परिवेश की कक्षा 9 की छात्रा हर्षिता पाण्‍डेय ने। वो कहते हैं न कि 'कुछ बेहतर करने का जज्‍बा हो तो कोई भी काम मुश्किल नहीं होता', इसी का जीता जगता उदहारण बनी उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद की हर्षिता जिन्होंने आकाश बायजुएस के आल इण्डिया कम्‍प्‍टीशन में प्रतिभाग कर देश में 80वां स्‍थान प्राप्‍त किया। इस परीक्षा में लगभग 16 लाख बच्‍चों ने हिस्‍सा लिया था।

Basti Class 9 student Harshita Pandey top 100 among 16 lakh participants Akash Byjus AIC

16 लाख बच्‍चों में से टॉप 100 में हर्षिता
दरअसल, हर्षिता पाण्‍डेय बस्ती ज़िले के लालगंज थाना क्षेत्र में पगार गांव की रहने वाली हैं। यहाँ के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित शुभम ग्लोबल स्कूल महसों में कक्षा 9 की छात्रा हर्षिता के पिता प्रमोद कुमार पाण्‍डेय एक प्राइवेट स्‍कूल में टीचर है, जबकि उसकी मां गृहणी है। उसका बडा भाई कन्‍हैया पाण्‍डेय सीए की तैयारी कर रहा है। हर्षिता ने आकाश बायजुएस के आल इण्डिया कम्‍प्‍टीशन में प्रतिभाग कर देश में 80वां स्‍थान प्राप्‍त किया। इस परीक्षा में लगभग 16 लाख बच्‍चों ने हिस्‍सा लिया था। हर्षिता ने बताया कि आकाश वायजुएस पूरे देश से 100 मेधावी छात्रों को सलेक्‍ट कर उनकी शिक्षा का खर्च स्‍वयं उठाती है। हर्षिता ने अपनी सफलता का श्रेय अपने स्‍कूल के शिक्षकों और परिजनों को दिया है।

Basti Class 9 student Harshita Pandey top 100 among 16 lakh participants Akash Byjus AIC

Recommended Video

    सिद्धार्थनगर: प्राथमिक विद्यालय में चहक उत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन, देखें रिपोर्ट

    4 साल की पढाई लिखाई का खर्चा उठाएगी संस्‍था
    हर्षिता का कहना है कि वह पढ लिखकर एमबीबीएस का एग्जाम क्लियर करना चाहती हैं और डॉक्टर बनना चाहती है, जिससे वह अपने पिता के सपनों को साकार कर सके और लोगों की बेहतर सेवा कर सके। बता दें कि हर्षिता को आल इण्डिया कम्‍प्‍टीशन में मिली सफलता के बाद संस्‍था उसके 4 साल की पढाई लिखाई का खर्चा उठाएगी, अन्‍य भी सुविधाएं उसे मुहैया कराएगी। वहीं शुभम ग्‍लोबल स्‍कूल की कोआर्डिनेटर रेशु बताती हैं कि हर्षिता उनके स्‍कूल की होनहार छात्रा है, पिछले 3 सालों से वह लगातार स्कूल में टॉप कर रही है। स्कूल की तरफ से टॉपर बच्चों को बिना फीस के पढ़ाया जाता है, जिसमे वह पिछले 3 सालों से अव्वल आ रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+