UP: पिता की मौत के बाद बेटे की मौत से सदमे में परिजन, इस हाल में शव देख उड़े उनके होश

बस्ती के पैकोलिया में एक युवक का शव रेलिंग से लटकता मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है।

Basti News: बस्ती के पैकोलिया थानाक्षेत्र के महादेवा गांव में रविवार सुबह एक युवक का शव फंदे से लटकता मिला। वह रात में सोने के लिए छत पर गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, महादेवा गांव का रहने वाला सोनू मुंबई रहकर नौकरी करता था। दस दिन पहले वह अपने घर आया हुआ था। शनिवार रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। उसी बीच लाइट कट गयी और वह अपने छत पर सोने चला गया। सुबह जब मां उसे जगाने के लिए गयी तो वहां का दृश्य देख उनके होश उड़ गये।

basti

सोनू का शव रेलिंग के सहारे लटक रहा था। इसके बाद वह चीखने चिल्लाने लगी। परिवार के अन्य सदस्य भी आ गए। उसे उतारा गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। सोनू के पिता की दो साल पहले दुबई में मौत हो गयी थी। सोनू दो भाई व दो बहन थे। एक बहन की शादी हो चुकी है। एक भाई और एक बहन हैं।

Basti: नाबालिग से गैंगरेप के मुख्य आरोपी कुंदन सिंह के घर पर चलेगा बुलडोजर
थानाध्यक्ष योगेन्द्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे। प्रथम दृश्य में मामला आत्महत्या का लग रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+