बरेली: एंबुलेंस और कैंटर की टक्कर में सात लोगों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

बरेली: एंबुलेंस और कैंटर की टक्कर में सात लोगों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

बरेली, 31 मई: इस वक्त की बड़ी खबर उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से आ रही है। यहां राममूर्ति अस्पताल से दिल्ली जा रही एंबुलेंस मंगलवार की सुबह डिवाइडर पर चढ़कर कैंटर से टकराई गई। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस में सवार सात लोगों की मौत पर ही मौत हो गई। इस हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Recommended Video

    Bareilly Road Accident: DCM से टकराई Ambulance 7 की मौत, CM Yogi ने जताया दु:ख | वनइंडिया हिंदी
    Seven people no more in a collision between an ambulance and canter in Bareilly

    यह हादसा बरेली के फतेहगंज थाना क्षेत्र के एनएच के संखा पुल पर हुआ है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, राममूर्ति अस्पताल से एंबुलेंस दिल्ली जा रही थी। इस दौरान एंबुलेंस के चालक को नींद आ गई। नींद आने की वजह से चालक एंबुलेंस को डिवाइडर पार करके दूसरी साइड में जा रही कैंटर से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि एंबुलेंस में सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

    मरने वाले में एंबुलेंस चालक भी बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंच गया है। पुलिस ने शवों को मोर्चरी भेज दिया है। मरने वालों की शिनाख्‍त की कोशिश की जा रही है। मरने वालों में 3 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं। वहीं, इस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+