इंटरकास्ट मैरिज करने वाली साक्षी ने पति अजितेश के रखा पहला करवा चौथ का व्रत, मां को याद कर जताई ये इच्छा

बरेली। भाजपा विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी मिश्रा ने गुरुवार को अपने पति अजितेश के लिए पहला करवा चौथ का व्रत रखा। साथ ही साक्षी ने अपने पति अजितेश की लंबी उम्र की कामना की। न्यूज़ 18 की खबर के मुताबिक, साक्षी ने कहा कि मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि दीपावली और अगली बार करवाचौथ का व्रत अपने घर बरेली में परिवार के साथ मनाऊं। इस दौरान साक्षी ने अपनी को मां को भी याद किया। मां को याद करते हुए साक्षी मिश्रा भावुक नजर आई।

साक्षी मिश्रा और अजितेश दिवाली मनाने बरेली नहीं आ पाएंगे

साक्षी मिश्रा और अजितेश दिवाली मनाने बरेली नहीं आ पाएंगे

साक्षी के ससुर हरीश कुमार ने कुछ दिन पहले मीडिया से बात करते हुए कहा था कि उनके बेटे और बहू बरेली बरेली जाकर करवाचौथ और दीपावली मनाना चाहते हैं, लेकिन सुरक्षा कारणों की वजह से वह बरेली नहीं जाएंगे। उन्होंने बताया कि साक्षी और अजितेश गुमनामी की जिंदगी जीने को मजबूर हैं। दोनों को हर वक्त अपनी जान का खतरा रहता है।

आज भी खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं दोनों

आज भी खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं दोनों

साक्षी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'इंस्टाग्राम अकाउंट और फेसबुक पर अभी उन्हें धमकी भरे मैसेज आ रहे है। अभी दिल में एक डर बना रहता है कि कही कोई हादसा न हो जाए। आपको बता दें कि धमकी भरे मैसेज आने के बाद साक्षी मिश्रा ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी। शिकायत में साक्षी ने पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाया था। साथ ही अपनी और पति अजितेश की जान को खतरा भी बताया है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में रहते हुए साक्षी अपने भविष्य की योजनाओं पर काम कर रही है। वहीं, अजितेश घर से ही फोन के माध्यम से बिजनेस संभाल रहा है।

साक्षी ने वीडियो जारी कर अपने घरवालों पर लगाए थे आरोप

साक्षी ने वीडियो जारी कर अपने घरवालों पर लगाए थे आरोप

विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी की शादी का मामला कई दिनों तक मीडिया में छाया हुआ था। साक्षी और अजितेश की शादी के मामले में रोज नई-नई बातें सामने आ रही थीं। वहीं, जब ये मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट पहुंचा तो अदालत ने दोनों की शादी को वैध मानते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस को सुरक्षा मुहैया करने का आदेश दिया था। कोर्ट के फैसले के बाद यूपी पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया था। हालांकि, इसके बाद साक्षी सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आई थीं। सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए उन्होंने कहा था कि उनको अभी भी जान से मारने की धमकी मिल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+