बरेली: वॉशरूम में PCS अफसर की पत्नी से छेड़छाड़, शख्स ने मांगा फोन नंबर
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में अंडर ट्रेनिंग पीसीएस अफसर की पत्नी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पीसीएस अफसर की तहरीर के बाद हुई है। बता दें कि यह घटना बरेली के मिनी बाईपास रोड स्थित Club7 में हुई है। पुलिस की मानें तो गिरफ्तार शख्स का नाम नवजोत सिंह है और वह शाहजहांपुर का रहने वाला है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला बरेली जिले के इज्जतनगर थाना क्षेत्र का है। पीसीएस अफसर का कहना है कि कल उनका जन्मदिन था तो वह बरेली के मिनी बाईपास रोड स्थित Club7 में बर्थडे पार्टी मनाने के लिए अपनी पत्नी और दो दोस्तों के साथ आये हुए थे। पार्टी के दौरान उनकी पत्नी जब वॉशरूम गई तो एक युवक ने शराब के नशे में उनसे बदसलूकी करते हुए अश्लील कमेंट किया फिर फोन नंबर मांगा।
इतना ही नहीं शराबी युवक ने पीसीएस अफसर की पत्नी को टॉयलेट में बंधक बनाने का भी प्रयास किया। जैसे ही इसने बदतमीजी की वैसे ही पीसीएस अफसर की पत्नी चिल्ला उठी। जिसके बाद सब लोग टॉयलेट की तरफ दौड़े और आरोपी को धर दबोचा। जिसके बाद पीड़ित अधिकारी ने इज्जतनगर थाने को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी नवजोत सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
पीसीएस अफसर ने बच्चों की पढ़ाई के लिए फिलहाल बरेली में शिफ्ट हो गए हैं और पीसीएस परीक्षा पास करने के बाद अभी वह लखनऊ में अंडर ट्रेनिंग है। छेड़छाड़ की घटना के बाद इंस्पेक्टर इज्जतनगर केके वर्मा का कहना है कि पीसीएस अफसर ने पत्नी के साथ छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications