UP: युवती को प्रेमजाल में फंसा किया दुष्कर्म, जबरन कराया धर्मपरिवर्तन, पुलिस ने लिया यह बड़ा एक्शन
बरेली पुलिस ने जबरन धर्म परिवर्तन कराने वाले युवक को हिरासत में ले लिया है। उस पर दुष्कर्म सहित कई अन्य आरोप लगे हैं।

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली की रहने वाली एक युवती ने बबलू उर्फ आबिद नाम के युवक के खिलाफ दुष्कर्म, जबरन धर्मपरिवर्तन कराकर निकाह करने का अरोप लगया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक, बरेली के सुभाषनगर की रहने वाली युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि थाना भुता के गांव मल्हपुर के रहने वाले आबिद ने अपना धर्म छुपाकर पहले मुझसे प्रेम किया। फिर शादी का झांसा देकर मेरे साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान आबिद ने मेरी फोटो व वीडियो बना ली। इसके बाद उसने धर्मपरिवर्तन कराकर जबरन निकाह किया।
पीड़ता ने पुलिस को बताया कि एक दिन जब वह उसे अपने घर ले गया तब मुझे पता चला कि उसका नाम बबलू नहीं आबिद है। वह एक ट्रक ड्राइवर है।
Bareilly Love Jihad: दो सगी नाबालिग बहनों को लेकर फरार हो रहे थे युवक, भीड़ ने पकड़ कर किया ये हाल
इंस्पेक्टर सुभाषनगर अखिलेश प्रधान ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरु कर दी गयी थी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications