Bareilly Love Jihad: दो सगी नाबालिग बहनों को लेकर फरार हो रहे थे युवक, भीड़ ने पकड़ कर किया ये हाल
बरेली में दो सगी बहनों को विशेष समुदाय के दो युवक अपने साथ भगाकर ले ही जा रहे थे कि ग्रामीणों की नजर उनपर पड़ गई। ग्रामीणों ने फ़ौरन ही इन्हे दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने युवकों पर पाक्सो एक्ट लगाया है।

उत्तर प्रदेश के बरेली से एक और लव जिहाद का हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसमे दो नाबालिग सगी बहनों को विशेष समुदाय के दो लड़के बहला फुसलाकर अपने साथ भगा कर ले जा रहे थे। लेकिन उन्हें ग्रामीणों ने पकड़ लिया। जिसके बाद उनको पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। बरेली के भोजीपुरा थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। वहीं, दोनों सगी बहनों को भी पुलिस ने सुरक्षित स्थान पर रखवाया है।
Recommended Video

षडयंत्र के तहत दोनों सगी नाबालिग बहनों को प्रेमजाल में फंसाया
बता दें कि दोनों मुस्लिम लड़कों पर आरोप है कि इन्होने षडयंत्र के तहत दोनों सगी नाबालिग बहनों को अपने प्रेमजाल में फंसाया था। जिसके बाद सलीम और शकील नाम के दो लड़के सगी बहनों को बाइक पर बिठाकर अपने साथ ले जा रहे थे। मगर जब रास्ते में पड़ने वाली एक प्लाईवुड फैक्ट्री के पास दोनों लड़के लड़कियों के साथ आपत्तिजनक हातल में थे, तब गांव के कुछ लोगों की नजर उन पर पड़ गई।

ग्रामीणों ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले
गांववालों की पूछताछ के दौरान लड़के ठीक से जबाव नहीं दे रहे थे। वो घबरा रहे थे और उलटे सीधे जवाब दे रहे थे। फिर ग्रामीणों ने जब लड़कियों से बात की, तब मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद गांव वालों ने तत्काल ही इसकी जानकारी पुलिस को दी। फिर सभी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि दोनों नाबालिग बहनें पीपलसाना चौधरी गांव की रहने वाली हैं।

पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
वहीं इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि दो नाबालिग बहनों को दो विशेष समुदाय के लड़के अपने साथ ले जा रहे थे, उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ भोजीपुरा थाना पर पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही लड़कियों को वन स्टॉप सेंटर पर रखा गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। बच्चियों के परिवार से भी संपर्क किया गया है और पकड़े गए लड़कों के बारे में जानकारी निकाली जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications