मुस्लिम युवती ने मंदिर में हिंदू युवक संग लिए सात फेरे, वीडियो जारी कर कही यह बात
Bareilly News In Hindi: बरेली। खबर उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से है, यहां एक मुस्लिम युवती ने हिंदू युवक के साथ मंदिर में सात फेरे लिए। सात फेरे लेने के बाद युवती ने एक वीडियो भी जारी किया है। वीडियो में युवती ने कहा कि 'उसने अपनी मर्जी से शादी की है क्योकि मुझे हिंदू धर्म पर विश्वास हैं। इसलिए मेरे घर के लोग किसी को परेशान न करें।' हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद बरेली पुलिस अलर्ट हो गई है। लेकिन अभी तक इस संबंध में पुलिस को कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

मामला हाफिजगंज थाना क्षेत्र के रिठौरा कस्बे की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यहां एक मुस्लिम लड़की ने हिंदू लड़के से हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार शादी कर ली। मंदिर में पुरोहित ने वैदिक मंत्रोच्चार के द्वारा दोनों का विवाह करवाया, जहां अग्नि के सामने 7 फेरे लिए गए। पति ने पत्नी की मांग में सिंदूर भरा और मंगलसूत्र पहनाया। दोनों ने शादी संपन्न कराने वाले पुरोहित के पैर छूकर उनका आशीर्वाद भी लिया।
एसएसपी से मांगी सुरक्षा
शादी के बाद लड़की ने एक वीडियो वायरल करके बरेली जिले के एसएसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई। कहा कि एसएसपी साहब मैं बालिग हूं और मैं बचपन से ही हिंदू रीति-रिवाजों को मानती हूं और मैंने अपनी मर्जी से पंकज शर्मा से शादी की है। अब मैं पंकज शर्मा के साथ ही अपना जीवन बिताना चाहती हूं। कृपया मेरे पति और उसके दोस्तों को परेशान ना किया जाए। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
मामले में अभी तक एफआईआर नहीं
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस तरह के जितने भी मामले होते हैं, उनमें लड़का-लड़की अलग अलग धर्मों के होते हैं तो मुकदमा दर्ज कर लड़की को कोर्ट में पेश किया जाता है और उसके 164 के बयान करवाए जाते हैं। हालांकि इस मामले में अभी तक FIR दर्ज नहीं की गई है। शादी कब हुई? विवाहित जोड़ा कहां का रहने वाला है? इस बाबत पड़ताल चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications