MLC Election Results: भाजपा का रहा दबदबा, बरेली-मुरादाबाद और मेरठ शिक्षक सीट पर जीती

बरेली। उत्तर प्रदेश के विधान परिषद चुनावों में अभी तक शिक्षक संघ का ही कब्जा रहा है। हालांकि, इस बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) उस मजबूत दुर्ग को ध्वस्त करने में कामयाब रही है। दरअसल, एमएलसी की 11 सीटों के चुनाव में भाजपा ने चार सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए थे। इनमें से तीन पर भाजपा उम्मीदवार जीत गए हैं जबकि चौथी सीट पर पार्टी उम्मीदवार को कड़े मुकाबले का सामना करना पड़ रहा है।

Recommended Video

    MLC Election Results: भाजपा का रहा दबदबा, बरेली-मुरादाबाद और मेरठ शिक्षक सीट पर जीती
    mlc election result: BJP wins on Bareilly Moradabad and Meerut teacher seat

    बात करें बरेली-मुरादाबाद और मेरठ शिक्षक खंड सीट की तो यहां भाजपा के प्रत्याशी विजयी हुए हैं। विधान परिषद की बरेली-मुरादाबाद खण्ड निर्वाचन क्षेत्र सीट पर भाजपा प्रत्याशी हरि सिंह ढिल्लों चुनाव जीत गये हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी संजय मिश्र को 4864 मतों के अंतर से हराया। श्री ढिल्लों को प्रथम वरीयता के 12827 वोट मिले जबकि सपा प्रत्याशी संजय मिश्र को 4864 मत प्राप्त हुए। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने रात पौने दस बजे इस परिणाम की पुष्टि की है।

    वही, एमएलसी चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी मेहदी हसन बुरी तरह से हार गए है। जीत के बाद बीजेपी एमएलसी हरि सिंह ढिल्लों का कहना है कि बीजेपी पहली बार शिक्षक एमएलसी चुनाव लड़ी है जिसमें हमारी जीत हुई है। तमाम शिक्षकों की परेशानियां का निस्तारण करना हमारी पहली प्राथमिकता है। शिक्षक ने मोदी और योगी की सरकार का समर्थन करते हुए मुझे जिताया है यह मेरी जीत नहीं बल्कि उन तमाम शिक्षकों की जीत है जिन्होंने मुझे वोट किया।

    मेरठ-सहारनपुर शिक्षक खंड के चुनाव में भाजपा ने इस बार दिग्गज शिक्षक नेता ओम प्रकाश शर्मा का वर्चस्व तोड़ दिया है। इस सीट पर प्रथम वरीयता की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा ने माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के ओम प्रकाश शर्मा को हरा दिया। तो वहीं, लखनऊ खंड शिक्षक सीट पर भाजपा के उमेश द्विवेदी भी निर्णायक बढ़त लिए हुए हैं। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से शर्मा गुट के प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी अपने प्रतिद्वंद्वी से आगे चल रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+