बरेली: चारा लेने गई महिला का झाड़ियों में मिला अर्धनग्न शव, आंख फोड़ी

Bareilly News, बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में दो दिन से लापता महिला का अर्धनग्न शव गांव के बाहर जंगल से बरामद होने से हड़कंप मचा गया। लापता महिला का खून से लथपथ शव मिलने की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक विभाग की टीम ने घटना स्थल से साक्ष्यों को कब्जे में शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

क्या है मामला

क्या है मामला

नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली विधवा (48) अपने बेटे के साथ रहकर मेहनत-मजदूरी कर पेट पालटी थीं। तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। शुक्रवार को महिला अपनी गाय के लिए चारा लेने जंगल गई थी, लेकिन देर शाम तक नहीं लौटी। बेटे ने ग्रामीणों के साथ जंगल में भी खोजा लेकिन कामयाबी नहीं मिली। शनिवार को बेटे ने थाना नवाबगंज में मां की गुमशुदगी दर्ज कराई।

झाड़ियों में मिला शव

झाड़ियों में मिला शव

बता दें कि रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद लोगों फिर महिला की तलाश में जुट गए। दोपहर में झाड़ियों में महिला का अर्धनग्न शव छुपा हुआ मिला। बता दें कि हत्यारोपितों ने महिला की एक आंख भी फोड़ दी। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक टीम ने मौका-ए-वारदात का निरीक्षण कर साक्ष्यों को अपने कब्जे में लेकर महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

जल्दी ही घटना का होगा खुलासा: एसपी देहात

जल्दी ही घटना का होगा खुलासा: एसपी देहात

इस मामले में मृतक के बेटे ने दो तहेरे भाइयों के खिलाफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस ने दोनों को पिता समेत हिरासत में ले लिया है। घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसपी देहात संसार सिंह ने बताया कि शुक्रवार से लापता महिला का शव गांव के बाहर जंगल से मिला है। शव मिलने के बाद फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वाड के साथ घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। जल्दी ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+