'मैं स्वर्ग का मजा ले रहा हूं...', जेल में बंद आरोपी का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप, जांच के आदेश
यूपी की बरेली जेल में बंद एक हत्यारोपी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि युवक इंस्टाग्राम पर लाइव वीडियो बनाकर कह रहा है कि मैं स्वर्ग का मजा ले रहा हूं।
गुरुवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद जिले में हड़कंप मच गया। मामले में जेल उपमहानिरीक्षक कुंतल किशोर द्वारा जांच का आदेश दिया गया है। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है. जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बताया जा रहा है कि साल 2019 में सदर बाजार थाना क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार 34 वर्षीय राकेश यादव की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामाले में पुलिस ने शूटर आसिफ और राहुल चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
उसके बाद से ही आरोपी जेल में हैं। अब मृतक का भाई राजेश ने गुरुवार को जिलाधिकारी कार्यायल पहुंचा। उसने जिलाधिकारी से शिकायती पत्र देते हुए कहा कि उसके भाई का हत्यारोपी जेल से वीडियो बना रहा है।
उसने यह भी कहा कि बदमाशों से उसके भी जान को खतरा है। फिलहाल मामले का वीडियो वायरल हेाने के बाद जिले में हड़कंप मच गया। वीडियो में वह कह रहा है कि 'स्वर्ग में मौज ले रहे हैं। जल्दी आ रहे हैं, चिंता करने की कोई जरूरत नहीं। बड़ों का आशीर्वाद है। दोस्त तो दिल में रहते हैं। उनके लिए अलग से जगह नहीं बनाई जाती। जिदंगी में सबकुछ पैसा ही नहीं होता। संबंध कमाना जरूरी है। लोग पूरी जिंदगी गुजार देते हैं लेकिन संबंध नहीं कमा पाते। पैसा क्या है। कोई तुम्हें दिलेरी के लिए याद करे यह भी जरूरी होता है। क्षत्रिय जीवन जीना हर किसी के बस की बात नहीं। पैसा चाहिए हो तो हमसे ले लेना।'
देखें Video-
वहीं सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी सुशील घुले ने कहा कि वीडियो में जेल की ऊंची दीवार और पेड़ नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी सिटी को जेल भेजकर निरीक्षण कराया गया। आरोपी की बैरक से कुछ नहीं मिला। प्रभारी जेल अधीक्षक द्वारा बताया गया कि आसिफ को महाशिवरात्रि से एक दिन पहले पेशी के लिए शाहजहांपुर भेजा गया था। संभव है कि उसने किसी के मोबाइल से वीडियो बनाकर वायरल कर दिया हो।
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका












Click it and Unblock the Notifications